देश में 13 लाख छोटे सिलेंडर बिके, कल 20000 टन LPG लेकर पहुंचेगा 'जग विक्रम' जहाज, सरकार ने क्या-क्या बताया

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत का एक और जहाज 20 हजार टन एलपीजी लेकर कल भारत पहुंचेगा. पढ़िए आज इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में सरकार ने क्या कहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच सोमवार को इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग हुई. इस दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि भारत में 13 लाख से ज्यादा छोटे 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की बिक्री 23 मार्च से अब तक हो चुकी है.वहीं देश में 31 हजार से ज्यादा ग्राहकों ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किया है. वहीं शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि होर्मुज से भारत के जहाज निकल रहे हैं. 20 हजार टन से ज्यादा एलपीजी लेकर आ रहा जग विक्रम जहाज कल तक भारत पहुंच सकता है.

'देश में LPG सप्लाई के लिए उठाए गए कई कदम'

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी की आपूर्ति की जा रही है. 23 मार्च से अब तक 13 लाख से ज्यादा 5 किलो एफटीएल एलपीजी सिलेंडर की बिक्री की गई है. इसके अलावा उर्वरकों को 95% गैस की आपूर्ति की जा रही है. 31700 पीएनजी ग्राहकों ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किया है. वहीं  देश में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कल 2250 छापे हुए. मार्च से अब तक 1000 एफआईआर और 238 गिरफ्तारियां हुई हैं. उन्होंने बताया हमारे पास एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक है.

'LPG ला रहा जग विक्रम जहाज कल भारत पहुंचेगा'

वहीं शिपिंग मंत्रालय के मुकेश मंगल ने बताया कि एलपीजी लेकर आ रहा जग विक्रम जहाज  के 14 अप्रैल को स्कैंडिला बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है.  इसमें 20,400 टन एलपीजी लोड हुआ है. हम विदेश मंत्रालय की मदद से भारतीय झंडे वाले जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से बाहरी नेतृत्व की कोशिश कर रहे हैं.

'भारतीयों को मिडिल ईस्ट से निकाला जा रहा'

विदेश मंत्रालय के एडिशनल सचिव असीम महाजन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 9.27 लाख यात्री भारत आ चुके हैं. कुवैत हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है. आज यूएई से करीब 100 उड़ानें आने की उम्मीद है. 2220 भारतीय ईरान से निकलकर आर्मेनिया और अजरबैजान चले गए हैं.  इसमें 987 छात्र और  657 मछुआरे शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: उसे 3 राज्यों की पुलिस खोज रही थी...21 मामलों का वांटेड सीरियल किलर पकड़ा गया, महिलाओं को बनाता था शिकार

Featured Video Of The Day
Noida Workers Protest: कागज में ₹13000, हाथ में ₹9000... कंपनियां सैलरी में कैसे करती हैं घपला? मजदूरों ने खोली पोल