भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर इसी सप्ताह जारी कर सकते हैं साझा बयान

पीयूष गोयल ने भारतीय किसानों की भी बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका से डील करते समय पीएम मोदी ने देश के किसानों के हितों का संरक्षण किया है. इस डील से उन्हें भी काफी फायदा होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत-अमेरिका की ट्रेड डील पर आई बड़ी खबर
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ की दरों में भारी कमी की है, जिससे भारत को व्यापार में लाभ होगा
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस टैरिफ कमी से भारत के लोगों और एमएसएमई सेक्टर को फायदा मिलेगा
  • भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर अमेरिका और वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमति व्यक्त की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ की दरों में भारी गिरावट कर दी है. अमेरिका के इस फैसले की भारत सरकार ने भी सराहना की है. केंद्रीय पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर इस फैसले को बेहद अहम बताया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ में की गई कमी का सीधा फायदा भारत के लोगों को मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि भारत और अमेरिका इसी सप्ताह ट्रेड डील को लेकर एक साझा बयान भी दें. इस प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान पीयूष गोयल ने भारतीय किसानों की भी बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका से डील करते समय पीएम मोदी ने देश के किसानों के हितों का संरक्षण किया है. 

उन्होंने आगे कहा कि इस डील से एमएसएमई सेक्टर को भी खासा फायदा होगा. इस डील के तहत किसानों के हितों का पूरी तरह से ख्याल रखा गया है.  अमेरिका ने ही पहले टैरिफ लगाया और उसी ने खुद कम किया. ये एक पड़ाव है भारत के उज्जवल भविष्य का साथ ही ये आगे आने वाले दिनों का शुभ संकेत भी है. अभी इस डील की प्रक्रिया चल रही है. पीयूष गोयल ने आगे कहा कि जल्द ही इस डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच साझा बयान भी आएगा. 

आपको बता दें कि अमेरिका ने  सोमवार (कल) की रात ही भारत पर लगे टैरिफ को कम करने का ऐलान किया था. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद इसकी घोषणा की थी. उन्होंने साफ किया था कि अब भारत पर 50 फीसदी नहीं, बल्कि 18 फीसदी टैरिफ ही लगेगा. पीएम मोदी ने ट्रंप को ट्वीट कर धन्यवाद भी दिया है. 

वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेगा भारत

ट्रंप ने सोमवार को ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की. वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | Lebanon में बमबारी के बीच NDTV रिपोर्टर का दिल दहला देने वाली Ground Report
Topics mentioned in this article