17 minutes ago

Saurabh Das: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे थे. 

India Alliance Live Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम 4 बजे इंडिया गठबंधन के सांसदों को 'चाय' पर बुलाया है. यही से आगे की रणनीति तय होगी. राहुल गांधी ने कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के लिए बंद किए जाने पर आज सुनवाई होगी. कल गृह मंत्रालय की तरफ से यह फैसला लिया गया है. जिसके बाद अब जंतर-मंतर को प्रदर्शन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा कॉकरोज जनता पार्टी ने अगले 10 दिनों में राजस्थान में एक बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही है. ऐसे में आज का दिन भी गहमागहमी रहने वाला है.

Live Updates

Oct 13, 2026 11:02 (IST)

शिवेसना UBT के सांसद भी राहुल की टी पार्टी में शामिल होंगे

शिवसेना(UBT) भी राहुल गांधी की हाई टी पार्टी में शामिल होगी. शिवसेना(UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि राहुल गांधी ने आज शाम को सभी को चाय पर बुलाया है. उसके बाद आगे की दिशा क्या है, वो तय होगी. हम सब लोग दिल्ली में ठहरे हैं. जब तक आगे की दिशा निश्चित नहीं होती, तब तक हम लोग यहां ठहरेंगे. 

Oct 13, 2026 11:04 (IST)

दिल्ली पुलिस ने CJP सौरभ दास को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास को हिरासत में लिया है. सौरभ दास साथियों के साथ गेट फांदकर दूसरी तरफ पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर पर पहुंचे थे. कल ही गृह मंत्रालय ने जंतर मंतर को लेकर आदेश जारी किए हैं कि यह जब अब प्रदर्शन स्थल नहीं है. 

Oct 13, 2026 09:30 (IST)

इंडिया गठबंधन की याचिका में 14 खामियां

सोमवार को राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्ष के नेताओं की तरफ से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर याचिका दायर की गई थी. लेकिन इस याचिका में 14 खामियां बताई गई हैं. 

Oct 13, 2026 09:27 (IST)

जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में आज जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के लिए बंद किए जाने के मामले में सुनवाई होगी. इसको लेकर याचिका दायर की गई है. बता दें कि कल केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. जिसके तहत दिल्ली के जंतर मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में लगी याचिका पर सुनवाई होगी. 

Advertisement
Oct 13, 2026 11:04 (IST)

राहुल गांधी की चाय पार्टी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज इंडिया गठबंधन के सांसदों को अपने आवास पर 'चाय' के लिए बुलाया है. उन्होंने शाम 4 बजे हाई टी पार्टी का आयोजन किया है. जिसमें कई सांसद शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि आगे की रणनीति यही से तैयार होगी.

Featured Video Of The Day
CEC प्रोटेस्‍ट का 'फाइनल सॉल्यूशन' क्या, कहां जाकर थमेगा आंदोलन?
Topics mentioned in this article
INDIA Alliance
Jantar Mantar
Rahul Gandhi News
Delhi Jantar Mantar
Gyanesh Kumar News