INDIA Gathbandhan March to EC office LIVE: दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर बैठे हुए हैं. इस दौरान कैंपस के अंदर से ही मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन हमें रोका क्यों जा रहा है. राहुल और प्रियंका लंबे समय से धरने पर बैठे हैं. इससे पहले ज्यादातर इंडिया गठबंधन के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
दिल्ली में आज SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन ने मार्च अंतिम दौर में है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 दल आज संसद से चुनाव आयोग तक घेराव करने के लिए निकले थे. लेकिन सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया है. जिसके बाद विपक्षी सांसद धरने पर बैठ गए थे. इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए थे. विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की है.
इंडिया गठबंधन ने इसे 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' नाम दिया है. जहां राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, समेत करीब 150 विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक पैदल जा रहे हैं. करीब 3 किलोमीटर का यह मार्च होगा. विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के घेराव की बात कही है. INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद दिल्ली में 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकाल रहे हैं.
By-Poll Voting: असम की नगांव लोकसभा समेत 5 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. पश्चिम बंगाल की 2 सीटें नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की दो सीटें मदुरंतकम और धारापुरम के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.
Here Are LIVE Updates On INDIA Bloc Protest :
राहुल से बातचीत कर रही दिल्ली पुलिस
राहुल गांधी बयान देने के बाद फिर से आकाशवाणी भवन के अंदर जाकर बैठ गए हैं. वह बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं हैं. इस दौरान पुलिस के अधिकारी उनसे बातचीत करने में जुटे हैं. लेकिन वह बाहर निकलने पर नहीं अड़े हुए हैं. आकाशवाणी भवन के कैंपस में उनका 2 घंटे से भी ज्यादा वक्त से प्रदर्शन जारी है.
राहुल गांधी ने नाराजगी भी जताई
अगर जनप्रतिनिधि चुनाव आयोग से नहीं मिलेगा तो फिर लोकतंत्र का क्या मतलब है. इस दौरान सवाल पूछने पर राहुल गांधी ने मीडिया से भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा मैं भाजपा का कार्यकर्ता लगता हूं. भाजपा जो भी कहती हैं मुझे उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है. लोकतंत्र बचाने यहां खड़ा हूं
300 सांसदों को रोका गया: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह से ही 300 सांसद जिनमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य थे. सभी को रोक दिया गया. हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हैं. लेकिन हमें चुनाव आयोग तक नहीं जाने दिया गया. क्या ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछना गलत है. चुनाव आयुक्त हमसे मिलना क्यों नहीं चाहते हैं. पता नहीं इस देश में क्या हो रहा है.
हम ECI तक जाना चाहते हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन के अंदर से मीडिया से की बातचीत की है. उन्होंने कहा कि मैं भारत के लोकतंत्र को बचाना चाहता हूं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार ने इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है. वोट चोरी करके देश के हाई जेक कर लिया गया है. ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है. इनमें से सारे के सारे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बातचीत कर रही पुलिस
दिल्ली पुलिस के कई सीनियर अधिकारी भी यहां मौजूद हैं, पुलिस दोनों से बातचीत करने में जुटे हैं. कोशिश है कि जल्द से जल्द राहुल गांधी को यहां से निकाला जाए. क्योंकि प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार आकाशवाणी के बाहर बढ़ती जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओ से हटने की अपील
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और NCUI के कार्यकर्ताओं को हटाना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस लगातार अपील कर रही है कि यह जगह खाली की जाए. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस लगातार यह जगह खाली करने की कोशिश में हैं. क्योंकि माना जा रहा है कि उसके बाद ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बाहर निकाला जाएगा. दिल्ली पुलिस ने कहा कि यहां धारा-163 लागू है.
हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता
आकाशवाणी भवन में घुसने वाले NSUI और इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उन्हें बस में बिठाकर परिसर से बाहर लाया जा रहा है. राहुल गांधी प्रियंका गांधी पहले से ही भवन के अंदर मौजूद हैं.
राहुल-प्रियंका 1 घंटे से आकाशवाणी भवन के अंदर मौजूद
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर पिछले 1 घंटे से मौजूद हैं. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया है. राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में ही बैठे हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. दोनों नेताओं ने अब चुनाव आयोग की तरफ जाने की कोशिश नहीं की है, क्योंकि यहां पुलिस ने सभी गेटों पर तैनाती कर दी है.
बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछे 5 सवाल
- कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संवैधानिक संसाधनों पर आरोप लगाए है, कितने आरोप सही साबित हुए और कितने गलत साबित हुए ह.
- अगर मनरेगा में फर्जी 8 करोड़ लोग मिल सकते हैं तो वोटर लिस्ट में यह गड़बड़ी क्यों नहीं हो सकती.
- 2003 में लास्ट SIR हुआ था. लेकिन उसके पहले और उसके बाद जिन राज्यों से कांग्रेस बाहर है. उन्हें बताना चाहिए यह किसकी गलती है.
- राहुल गांधी चुनावों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि राहुल गांधी ने किसी विधानसभा चुनाव एक हफ्ते भी कैंप किया है.
- आज कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने यहां वोटर लिस्ट चेक करवाई है, नहीं तो कल आरोप लगाएंगे.
कामचोर शोर मचा रहा है: बीजेपी
2003 में हुआ था लास्ट SIR हुआ था. उसके पहले से ही कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात जैसे राज्यों से आपकी पार्टी लगातार सत्ता से गायब रही है. तब बीजेपी सत्ता में नहीं थी. क्या यह सब वोट चोरी से हुआ था. तब तो आपकी ही सरकार थी. इन राज्यों में बड़ी संख्या में लोकसभा सीटें आती है. लेकिन राहुल बताए यहां कांग्रेस सत्ता से बाहर क्यों हैं. राहुल गांधी केवल कामचोरी करते हैं, आज कामचोर शोर मचा रहा है. कांग्रेस पार्टी एक राजतंत्र हैं और लोकतंत्र का लवादा ओढ़ा हुआ है. यह पार्टी पिछले 12 सालों से लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रही है.
आकाशवाणी में घुसपैठ का प्रयास: बीजेपी
एक तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर बैठे हैं. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राहुल और कांग्रेस पर निशाना साधा है. कांग्रेस के कुछ नेताओं का वीडियो दिखाकर राहुल पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां भी अंदर पहुंची
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां भी आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंच गई हैं. अब इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस वैन से बाहर निकाला जाएगा या फिर वह अपने वाहन में बाहर आएंगे.
आकाशवाणी भवन के सभी गेट पर बैरिकेट्स लगाए
इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान ज्यादातर सांसदों को हिरासत में लिया गया है. लेकिन इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर मौजूद हैं. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बैरिकेट्स लगा रखे हैं. यानि सांसदों को अब यही हिरासत में लिया जाएगा.
आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंची दिल्ली पुलिस की वैन
राहुल गांधी की गाड़ी आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंच गई हैं. जबकि बाहर कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद हैं. इस दौरान बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की एक वैन अंदर पहुंची है. जबकि बाहर कांग्रेस कार्यकतर्ता नारबाजी कर रहे हैं.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव आयोग पहुंचने की कोशिश में जुटे
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी फिलहाल आकाशवाणी भवन में बैठे हुए हैं. यहां से संसद भवन की दूरी महज 200 मीटर है. ऐसे में राहुल और प्रियंका गांधी फिलहाल इस कोशिश में है कि वह चुनाव आयोग तक पहुंचे सके.
आकाशवाणी भवन के अंदर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर हैं. दोनों सांसद यही धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं कांग्रेस के दूसरे सांसद पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई सांसद बाहर बैठे हुए हैं. वह लगातार अंदर जाने की कोशिश में हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की तैनाती भी आकाशवाणी भवन के अंदर बढ़ा दी गई है. राहुल और प्रियंका गांधी लगातार चुनाव आयोग के मुख्यालय जाने पर अड़े हुए हैं.
इंडिया गठबंधन के ज्यादातर सांसद हिरासत में
इंडिया गठबंधन के ज्यादातर सांसद हिरासत में लिए गए हैं. दिल्ली पुलिस की टीम लगातार लगे हुए हैं. कांग्रेस के सांसद लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी हिरासत में लिए गए हैं.
आकाशवाणी भवन परिसर में बैठे राहुल गांधी-प्रियंका गांधी
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर बैठ गए हैं. दोनों सांसद अंदर ही धरना दे रहे हैं. वहीं दिल्ली पुलिस की एक बस भी आकाशवाणी भवन के पास आ गई है. इसके पहले ही यहां कई सांसदों को हिरासत में लिया जा चुका है.
दिल्ली पुलिस के 3000 से ज्यादा जवान तैनात
दिल्ली पुलिस ने संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग के मुख्यालय के बीच में दिल्ली पुलिस के 3000 जवानों की तैनाती है. इंडिया गठबंधन के कई सांसदों को हिरासत में पहले ही लिया जा चुका है. लेकिन सांसद चुनाव आयोग के ऑफिस तक जाने के लिए अड़े हुए हैं. सांसद लगातार आगे बढ़ने के लिए अड़े हुए हैं.
अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत कई सांसद हिरासत में
इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत कई सीनियर विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने सभी को बसों में बैठाया है. दिल्ली पुलिस ने सांसदों को चुनाव आयोग के मुख्यालय तक जाने से रोका हुआ है.
राहुल गांधी आकाशवाणी भवन से भी बाहर निकले
राहुल गांधी आकाशवाणी भवन से भी बाहर निकल गए हैं. दिल्ली पुलिस और कांग्रेस नेताओं में एक तरह से लुकाछिपी का खेल चल रहा है. इससे पहले दोनों नेताओं को हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया गया था.
राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. लेकिन कांग्रेस सांसदों ने बस को रोक लिया था. जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में अंदर चले गए हैं. इस दौरान इंडिया गठबंधन के कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.
पुलिस की बस से नीचे उतरे राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन के सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है. इस दौरान राहुल गांधी पुलिस की बस से नीचे उतर आए. सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका हुआ है. कांग्रेस के सांसदों ने बस का रास्ता रोक लिया था.
हिरासत में लिए गए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोनों को पुलिस वैन में बैठा लिया गया है. सांसदों की नारेबाजी इस दौरान जारी है. राहुल गांधी इससे पहले बैरिकैडिंग पर चढ़ गए थे. लेकिन अब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
INDIA Bloc Protest LIVE: आगे बढ़ने की मांग पर अडे़ इंडिया गठबंधन के सांसद
इंडिया गठबंधन के मार्च को दिल्ली में नीति आयोग के ऑफिस का सामने पुलिस ने रोक लिया है. इस दौरान सांसद धरने पर बैठे हैं और आगे बढ़ने की मांग पर अड़े हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत कई सांसद पुलिस से आगे बढ़ने के लिए दवाब बना रहे हैं.
INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ें
राहुल गांधी मार्च के दौरान पुलिस के रोकने पर बैरिकेड पर चढ़ गए. राहुल गांधी के साथ मौजूद सांसद लगातार धरना दे रहे हैं. इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च रोका गया है. जिसके बाद सभी सांसद मौके पर डटे हुए हैं.
INDIA Bloc Protest LIVE: हम कोशिश तो करेंगे: मनोज झा
इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल RJD सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा 'हम कोशिश तो करेंगे लेकिन अगर अहंकार इस स्तर पर है तो वो डर का भी द्योतक है, नारे लग रहे हैं गली-गली में शोर है, मोदी-ज्ञानेश चोर है. अब वो कठपुतली की ढोल जिनके हाथ में है उनका भी जिक्र हो रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार से इस्तीफा दें. उन्होंने मतदाता सूची में कथित दखल की जांच में सहयोग करने की भी बात कही. आरजेडी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हैं.
सपा सांसद बैरिकेड पर चढ़े
इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान पुलिस ने विपक्षी सांसदों को रोक लिया है. करीब 200 सांसद धरने पर बैठे हैं. इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ़्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए.
INDIA Bloc March To EC Office LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी
इंडिया गठबंधन के साथी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं. संसद भवन से विपक्षी सांसद कुछ ही दूर चले थे, उन्हे दिल्ली पुलिस ने रोक लिया. जिसके बाद यही पर पूरे सांसद सड़क पर बैठ गए.
INDIA Bloc Protest LIVE: हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं: मल्लिकार्जुन खरगे
INDIA Bloc Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा 'हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं. सरकार आजादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है. वो वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं, हम लड़ते रहेंगे.
विपक्षी सांसदों की जमकर नारेबाजी
धरने पर बैठे विपक्षी सांसद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
जमीन पर बैठे विपक्षी सांसद
सेव डेमोक्रेसी मार्च लेकर निकले सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया है, जिसके बाद विपक्षी सांसद धरने पर बैठ गए हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत कई सांसद धरने पर बैठे हैं. सपा के कुछ सांसदों ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश की है. दिल्ली पुलिस उन्हें लगातार रोकने में जुटी है. इंडिया गठबंधन के सांसद इस दौरान जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं.
इंडिया गठबंधन के सांसद धरने पर बैठे
इंडिया गठबंधन के सांसद धरने पर बैठ गए हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद धरने पर बैठ गए हैं. INDIA गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने यहां रोका था, जिसके बाद सांसद बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.
इंडिया गठबंधन का मार्च शुरू
दिल्ली में इंडिया गठबंधन का मार्च शुरू हो गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रियंका गांधी और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA ब्लॉक के कई सांसदों के साथ निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं. बड़ी संख्या में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हैं.
मार्च से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान
इंडिया गठबंधन के मार्च से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा 'चुनाव आयोग और उसके काम करने के तरीके को लेकर शिकायतें और आपत्तियां कोई नई बात नहीं हैं. चुनाव आयोग ऐसा काम करता है जैसे सिर्फ़ BJP के सदस्य ही भारतीय नागरिक हों. अक्सर ऐसा लगता है कि आयोग का मानना है कि सिर्फ BJP सदस्यों को ही वोट देने का अधिकार है. लोग कहते थे कि BJP एक 'चुनाव मशीन' की तरह काम करती है. वे सिर्फ चुनाव नहीं जीतते उनके पास बहुत ज्यादा पैसे और संसाधन हैं. हमने देखा कि बंगाल में जबरदस्ती बूथ पर कब्जा किया गया और ऐसा सिर्फ बंगाल में नहीं हुआ. इससे पहले UP में भी उन्होंने ऐसा ही किया था. उन्होंने कुंदरकी और मीरापुर चुनावों में धांधली की है. साथ ही अयोध्या और अंबेडकर नगर के उपचुनावों में भी ऐसा ही हुआ. जब से BJP सत्ता में आई है, आयोग असल में पार्टी के लिए काम करने लगा है.'
दिल्ली में पांच लेयर वाली बैरिकेडिंग
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च को लेकर पांच लेयर वाली बैरिकेडिंग की गई है. यहां सांसदों को सबसे पहले ट्रांसपोर्ट भवन पर रोका जाएगा और अगर वे आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा नीति आयोग तक रोका जाएगा.किसी को भी पटेल चौक पार करने या चुनाव आयोग की ओर जाने की इजाजत नहीं होगी.
नदीग्राम और रेजीनगर में तेज वोटिंग
पश्चिम बंगाल की नदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर तेजी से वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी. जहां 9 बजे के अपडेट तक नदीग्राम में 20.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 18.05 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.
अखिलेश नहीं उतारेंगे तीसरा उम्मीदवार
अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने के संकेत दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा उनकी निगाह तीन पर नहीं बल्कि 400 पर है. इससे सवाल ये उठता है कि क्या सपा अपना तीसरा प्रत्याशी उतारेगी या नहीं?. वहीं अखिलेश आज लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना भी हो चुके हैं.
250 सांसदों के शामिल होने का दावा
इंडिया गठबंधन के मार्च में 250 सांसदों के शामिल होने का दावा किया गया है. कांग्रेस सांसद माणिकम टैगोर बी. की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए. INDIA गठबंधन की 19 पार्टियों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, RJD, NCP(SP), PDP, वामपंथी पार्टियां, UBT, JMM, MDMK, VCK, IUML और JKNC शामिल हैं के 250 से ज्यादा सांसद आज एकजुट होकर संसद से ECI तक मार्च कर रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए एक साथ आवाज उठा रहे हैं.
अखिलेश यादव दिल्ली रवाना
अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. जिसके बाद इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि वह राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने वाले हैं. अखिलेश सुबह 8 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी तीसरा कैंडिडेट उतरती नहीं दिख रही है. सपा ने दो उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बीजेपी ने कल ही 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.
दिल्ली में संसद भवन के पास RAF तैनात
दिल्ली में संसद भवन और चुनाव आयोग के मुख्यालय के पास RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की भारी तैनाती है. दिल्ली पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस के जवानों को सुबह से ही तैनात किया गया है.
इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी DMK
दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन के मार्च में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK शामिल नहीं होगी. पार्टी की तरफ से पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई है. DMK इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठकों में शामिल होती रही है. लेकिन पिछली मीटिंग में पार्टी की तरफ से कोई शामिल नहीं हुआ था, जबकि अब DMK ने इंडिया गठबंधन के मार्च से भी दूरी बना ली है. इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी DMK
रेजिनगर में हिरासत में लिए गए विधायक हुमायूं कबीर
रेजिनगर विधानसभा सीट उपचुनाव की वोटिंग के बीच विधायक हुमायूं कबीर को हिरासत में लिया गया है. इससे पहले उन्होंने अपना वोट डाला था और वोटिंग प्रोसेस में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. हुमायूं कबीर का कहना है. लोग वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं, वोटिंग में गड़बड़ी करने की क्या ज़रूरत है? सरकार तो पहले से ही बनी हुई है. 23 अप्रैल को हुए चुनाव शांतिपूर्ण थे, गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं था. लेकिन पिछले 2 महीनों से पुलिस ज़्यादतियां कर रही है और हमले कर रही है. उन्होंने 64 लोगों को हिरासत में लिया है फिर भी वे संतुष्ट नहीं हैं.
विजय चौक के पास बैरिकेड्स
दिल्ली में इंडिया गठबंधन का मार्च सुबह 10 बजकर 30 मिनट के पास शुरू होगा. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने विजय चौक के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इसके अलावा आकाशवाणी कार्यालय के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं. संसद मार्ग और चुनाव आयोग के कार्यालय के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ये नेता करेंगे मार्च का नेतृत्व
इंडिया गठबंधन के मार्च में करीब 150 सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है. इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होगी.
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
इंडिया गठबंधन के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नई दिल्ली जिले में ट्रैफिक से जुड़े खास इंतज़ामों को देखते हुए सुबह 8 बजे से इन जगहों और इनके आस-पास ट्रैफिक को रेगुलेट/डायवर्ट किया जाएगा.
- कनॉट प्लेस–पटेल चौक–पार्लियामेंट स्ट्रीट
- पटेल चौक–GPO
- विंडसर प्लेस–GPO
- अशोक रोड
- जंतर-मंतर रोड और आस-पास के बंद रहेगा.
6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
असम की नगांव लोकसभा, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. असम की नगांव सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है. जबकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला दिख रहा है.
इंडिया गठबंधन के मार्च में 19 दल शामिल
इंडिया गठबंधन के मार्च में करीब 19 दल शामिल होंगे. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी (SP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), और वामपंथी दलों सहित इंडिया ब्लॉक के प्रमुख घटक दल हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मार्च से दूरी बनाई हुई है. सुबह सबसे पहले विपक्षी सांसद संसद भवन पर जुटेंगे. उसके बाद मार्च शुरू होगा.
दिल्ली में इंडिया गठबंधन का मार्च
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च करने वाले हैं. विपक्ष का यह पैदल मार्च करीब 3 किलोमीटर लंबा है. जिसमें इंडिया गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं का विरोध करना और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.