इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: ग्लोबल AI मंच पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, 100 से ज्यादा देशों से डेलिगेट दिल्ली पहुंचे!

PM Modi on India AI impact summit: पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा AI समिट है, जो ग्लोबल एआई परिवर्तन (Global AI transformation) में भारत के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है. सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय "इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026" में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों व सरकार प्रमुखों के अलावा अलग-अलग देशों के 40-45 वरिष्ठ मंत्री भाग ले रहे हैं. 

पीएम मोदी ने स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार से शुरू हुए इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं, उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और टेक्नोलोजी को लेकर उत्‍साही व्‍यक्तियों का स्वागत किया.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करके कहा, "यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं. इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है. यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है".

Advertisement

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय थीम

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” थीम पर आधारित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट मानव केंद्रित प्रगति और समावेशी विकास के लिए AI का उपयोग करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक एआई परिवर्तन में भारत के नेतृत्व का ज़िक्र करते हुए कहा कि 1.4 अरब जनसंख्या की शक्ति, मजबूत डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, तेज़ी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्‍टम और हाई-टेक रिसर्च की वजह से भारत AI परिवर्तन में दुनिया में सबसे आगे खड़ा है.

Advertisement

ये भी देखें- AI Summit: दिल्ली में एआई सम्मलेन में कब कहां क्या होगा, जानिए पूरा शेड्यूल

'जिंदगी बदल रहा एआई'

पीएम मोदी ने एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “AI पर चर्चा करने के लिए पूरी दुनिया इकट्ठा हो रही है! दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन हो रहा है... आज AI स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्यम सहित कई सेक्‍टरों में बदलाव ला रहा है.” 

उन्होंन कहा कि AI इम्पैक्ट समिट एआई के विविध पहलुओं जैसे नवाचार, सहयोग, जिम्मेदार उपयोग आदि पर वैश्विक चर्चा को समृद्ध करेगा. मुझे विश्वास है कि शिखर सम्मेलन के परिणाम एक प्रगतिशील, नवोन्मेषी और अवसर-उन्मुख भविष्य को आकार देने में सहायक होंगे.

ये भी देखें- 'एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेज' से भारत बनाएगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे आप भी बन सकते हैं इसका हिस्सा
 

Featured Video Of The Day
Stock Market Crash Today: Iran Israel War से शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स खुलते ही 1000 अंक धड़ाम