भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में महा-मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से मात दी. इस जीत के बाद देशभर में भारतीय फैंस जश्न मनाते हुए नजर आए. वहीं, सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी भावनाएं भारतीय टीम के लिए जाहिर कीं.
Advertisement
सड़कों पर मनाया जीत का जश्न
देश की सड़कों पर क्रिकेट फैंस भारत का झंडा लेकर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए. वहीं, पाकिस्तान के प्रति उनका गुस्सा भी साफ देखने को मिल रहा था.
Advertisement
Advertisement
बता दें की मुकाबला शुरू होने से पहले ही इसे बॉयकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर हो रही थी. पहलगाम अटैक को लेकर देशवासी पाकिस्तान के साथ मैच ना खेलने की बात कह रहे थे.हालांकि, भारत ने मुकाबला खेला और शानदार तरीके से पाकिस्तान को मात दी.
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: TMC के गढ़ में BJP की सेंध? बंगाल का बाज़ीगर कौन, जानें Rahul Kanwal से!














