दिल्ली में चल रहा था LPG सिलेंडरों का अवैध कारोबार, पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने LPG सिलेंडरों के अवैध कारोबार का पर्दफाश किया है. पुलिस ने साउथ दिल्ली के राजपुर खुर्द गांव से 200 से ज्यादा सिलेंडर बरामद किए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • साउथ दिल्ली के राजपुर खुर्द गांव में पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडरों के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया
  • छापेमारी में कुल 223 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें भरे और खाली दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल थे
  • गोदाम बिना लाइसेंस और सरकारी मंजूरी के चल रहा था, जो घनी आबादी वाले इलाके के लिए गंभीर खतरा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पुलिस ने साउथ दिल्ली के राजपुर खुर्द गांव में चल रहे अवैध गैस सिलेंडरों के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 223 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी साउथ ने बताया कि ​17 मार्च  को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर खुर्द की 'जनरेटर वाली गली' में एक प्लॉट के अंदर अवैध रूप से सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम ने वहां छापा मारा.

छापेमारी में पुलिस को मौके से मिले कई सिलेंडर

​छापेमारी में ​पुलिस को मौके से भारी मात्रा में सामान मिला, जिसमें ​कुल सिलेंडर कुल 223 एलपीजी सिलेंडर मिले. इनमें से 16 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 45 खाली घरेलू और 162 खाली कमर्शियल सिलेंडर थे. ​इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक तौलने वाली मशीन और 8 सेफ्टी कैप भी जब्त किया.

बिना लाइसेंस के चल रहा था गैस गोदाम

​डीसीपी ने यह भी बताया कि  ​यह गोदाम बिना किसी लाइसेंस या सरकारी मंजूरी के चल रहा था. घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह भारी मात्रा में गैस सिलेंडर रखना आसपास के लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा था. दिल्ली पुलिस ने मौके से 38 साल के हितेश राठी और 40 साल के अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ये दोनों सिलेंडर रखने का कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाए. इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग और गैस कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर सिलेंडरों की गिनती कराई गई. 

डीसीपी ने बताया कि मैदान गढ़ी थाने में इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि ये सिलेंडर कहां से लाए जा रहे थे और इन्हें कहां बेचा जाना था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने भी बीजेपी को किया सपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध की मार, कितने घातक हथियार? US | Trump | Mojtaba Khamenei | Netanyahu