एक सुसाइड नोट और तीन दर्दनाक मौतें... हैदराबाद के इस परिवार ने क्यों चुना खौफनाक अंत?

रामाराजू ने आत्महत्या से पहले अपने मित्र रवि को व्हाट्सएप संदेश भेजकर इस कदम की जानकारी दी थी. सुबह करीब 8 बजे संदेश देखने के बाद रवि उनके घर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हैदराबाद के अंबरपेट में एक परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर पूरे इलाके को हिला दिया.
  • रामाराजू ने पहले अपनी पत्नी माधवी का गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर जीवन खत्म किया.
  • उनके बेटे शशांक ने चाकू से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हैदराबाद के अंबरपेट में एक हंसते-खेलते एक ही परिवार के 3 सदस्यों अंत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. न जाने वह कौन सी ऐसी असहनीय मजबूरी रही होगी, जिसने तीन लोगों को मौत के इस खौफनाक रास्ते पर ढकेल दिया. मौके से बरामद सुसाइड नोट में जो कहानी सामने आई है, वह जितनी हैरान करने वाली है, उससे कहीं अधिक दर्दनाक उन तीनों की 'मौत का तरीका' है.

पुलिस की जांच में यह दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है कि रामाराजू ने पहले अपनी पत्नी माधवी का तकिए से गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद, पिता रामाराजू ने खुद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जबकि उनके 24 वर्षीय बेटे शशांक ने चाकू से अपनी कलाई की नस काट ली. कमरे के भीतर फैला खून और अलग-अलग तरीकों से चुनी गई, ये मौतें शायद उस गहरे मानसिक डिप्रेशन और मजबूरी की गवाही भी दे रही हैं.

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह एक सुसाइड पैक्ट (सामूहिक आत्महत्या) का मामला है. पुलिस के मुताबिक, रामाराजू और शशांक ने कथित तौर पर माधवी का तकिए से गला दबाकर हत्या की. इसके बाद रामाराजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि शशांक ने चाकू से अपनी कलाई काट ली.

सुसाइड नोट में मौत के कारणों को लेकर खुलासा

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार व्यापार में हुए नुकसान और कर्ज के बोझ से परेशान था. बताया जा रहा है कि परिवार अंबरपेट में एक होटल चला रहा था और आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था.

जानकारी के अनुसार, घटना तड़के करीब 3:15 बजे की है. रामाराजू ने आत्महत्या से पहले अपने मित्र रवि को व्हाट्सएप संदेश भेजकर इस कदम की जानकारी दी थी. सुबह करीब 8 बजे संदेश देखने के बाद रवि उनके घर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और क्लूज टीम ने साक्ष्य जुटाए. परिवार के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरसैया ने मीडिया को बताया कि परिवार व्यापार में घाटे के कारण मानसिक रूप से परेशान था. सुसाइड नोट में विभिन्न स्रोतों से लिए गए कर्ज का भी उल्लेख है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  किसी का तकिये से गला घोंटा, एक ने फांसी लगाई, डरा रही हैदराबाद में सुसाइड पैक्ट की कहानी!

Advertisement
Featured Video Of The Day
Daughters Kill Father: कलयुगी बेटियां! ताना मारा तो पिता को ही मार डाला! | Dekh Raha Hai India