- हैदराबाद में एक इंजीनियर की पत्नी और उसके दोस्त को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
- मृतक ने 19 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें पत्नी पर अवैध संबंधों और धोखे का गंभीर आरोप लगाया गया
- सुसाइड नोट में पत्नी के एक प्रेमी के साथ निजी वीडियो के इंस्टाग्राम पर वायरल होने का भी जिक्र है
हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस. सीताराम रेड्डी को आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. उस पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. 36 साल के एस. सीताराम रेड्डी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. उन्होंने 8 फरवरी को हैदराबाद की हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उनका शव अगले दिन झील से ही बरामद हुआ था. सीताराम ने आत्महत्या से पहले 19 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था. इसमें पत्नी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज लिखे हैं, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान है.
पत्नी के अलग-अलग लोगों से अवैध संबंधों का दावा
इंजीनियर ने सुसाइड नोट में पत्नी रेणुका पर पिछले डेढ़ साल में तीन अलग-अलग लोगों के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया है. पत्नी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी दावा किया गया है. इंजीनियर ने अपनी मौत के लिए पत्नी के संग होने वाले विवादों को जिम्मेदार ठहराया है.
इंजीनियर ने अपनी मौत के लिए पत्नी के संग होने वाले विवादों को जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में ये भी दावा किया गया है कि पत्नी रेणुका ने एक शख्स के साथ अपने निजी पलों को रिकॉर्ड भी किया था. बाद में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद उनको पत्नी के संबंधों का पता चला. इस वीडियो को देखने के बाद से वह मानसिक तनाव में थे. आरोप ये भी लगाया गया कि उनकी गैर मौजूदगी में पत्नी का एक प्रेमी उनके घर भी आता था. इन वजहों से वह खुद को बहुत ही ठगा हुआ सा महसूस करने लगे. पत्नी के दिए धोखे से वह अंदर तक टूट गए.
पत्नी की हर जरूरत का ध्यान रखा, फिर भी धोखा दिया
नोट में आगे लिखा गया कि उन्होंने अपनी पत्नी की हर जरूरत का बेहतर ध्यान रखा. उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दी. फिर भी पत्नी ने उनको धोखा दिया. पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जंच शुरू कर दी है. हर एक आरोप की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस डिजिटल सबूतों की भी पड़ताल करेगी.
पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था
पीड़ित के परिवार ने भी बहू पर बेटे सीताराम को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जिसके बाद ये मामले और भी गंभीर हो गया. जांच में पता चला है कि पीड़ित की पत्नी रेणुका का 35 साल के एम. रमना रेड्डी नाम के एक छोटे व्यवसायी के साथ संबंध था. इसी वजह से पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा होता था. मृतक पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से गंभीर मानसिक तनाव में था.
बहू के अफेयर की वजह से बेटे ने की आत्महत्या
इस साल जनवरी में रेणुका घर छोड़कर चली गई थी. पति ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी. मृतक के पिता वेंकटेश्वर का आरोप है कि उनका बेटा बहू के अफेयर की वजह से बहुत परेशान था. उनका दावा है कि बेटे को बहू से रिलेटेड एक पर्सनल वीडियो भी मिला था, जिसकी वजह से उनकी टेंशन और ज्यादा बढ़ गई थी. जिल्लत और तनाव के चलते वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |













