पूरी सैलरी चली गई, पैसे नहीं बचे तो घर में उगा लिया गांजा, हैदराबाद के टेकी को नशे की लत ने कर दिया बेरोजगार

Hyderabad News: एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नचारम स्थित अपने घर में गांजे के पौधे उगाते हुए पकड़ा गया है.आरोपी की पहचान सी.एच. शशिधर के रूप में हुई है. उसने एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी हासिल की थी, लेकिन कुछ ही महीनों में उसे गांजे की लत लग गई और उसने अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा इसी नशे में खर्च कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
hyderabad ganja news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हैदराबाद के नचारम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को घर में गांजे के 17 पौधे उगाते हुए गिरफ्तार किया है
  • आरोपी शशिधर ने गांजे की लत के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी और अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा नशे पर खर्च किया था
  • पुलिस ने छापेमारी में लगभग दस किलो गांजा बरामद किया और आरोपी को घाटकेसर एक्साइज पुलिस के हवाले किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

नशा किस हद तक अपनी जड़ें जमाकर इंसान को बर्बाद कर सकता है,इसका ताजा उदाहरण हैदराबाद का ये सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. नशे का आदी था, गांजे की लत थी पर एक समय के बाद पैसे भी खत्म हो गए. शख्स ने हार नहीं मानी और जॉब के साथ उसने अपने घर में ही गांजे का पेड़ लगा लिया. पुलिस को पता लगा तो उन्होंने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से 17 गांजे के पेड़ मिले हैं. नशे की लत के चलते उसे अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ गई. 

पूरी घटना जानिए

आपको घटना की पूरी डिटेल बताते हैं. एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नचारम स्थित अपने घर में गांजे के पौधे उगाते हुए पकड़ा गया है.आरोपी की पहचान सी.एच. शशिधर के रूप में हुई है. उसने एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी हासिल की थी, लेकिन कुछ ही महीनों में उसे गांजे की लत लग गई और उसने अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा इसी नशे में खर्च कर दिया. 

एक अधिकारी ने बताया, “उसने अपनी लगभग पूरी तनख्वाह नशीले पदार्थों पर खर्च कर दी और आखिरकार काम का दबाव न झेल पाने के कारण उसने नौकरी छोड़ दी.” जब नशा खरीदने के लिए पैसे नहीं बचे, तो शशिधर ने कथित तौर पर अपने घर की छत पर ही गांजा उगाना शुरू कर दिया. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीआई बलराज के नेतृत्व में रंगा रेड्डी एनफोर्समेंट टीम ने नचारम के गांधी नगर स्थित घर पर छापा मारा और गांजे के 17 पौधे जब्त किए हैं.

सीआई बलराज ने बताया, “कुछ पौधों में फूल आने लगे थे, जबकि कुछ तीन मीटर तक ऊंचे हो गए थे. हमारा अनुमान है कि इनसे लगभग 10 किलो गांजा निकलता.” आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए घाटकेसर एक्साइज पुलिस को सौंप दिया गया है. एक अलग कार्रवाई में, इसी टीम ने मेडीपल्ली में कथित तौर पर गांजा बेचने के आरोप में दो बी.टेक (B.Tech) छात्रों को पकड़ा है. आरोपी बंदी अरुण कुमार और बी. आशीष के पास से 480 ग्राम गांजा बरामद किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- रात 11 बजे 4 किमी अकेले चली महिला, हैदराबाद में सुरक्षा को लेकर जो देखा, वो यकीन नहीं करेंगे आप

गांजे के खिलाफ पुलिस के कई छापे

एक अधिकारी ने बताया, "वे छोटे स्तर पर गांजे की सप्लाई में शामिल थे. हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है." इन दोनों को भी आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए घाटकेसर एक्साइज स्टेशन को सौंप दिया गया.ये मामले हैदराबाद और आसपास के इलाकों में इस साल गांजे की बढ़ती बरामदगी के बीच सामने आए हैं. एक्साइज अधिकारियों ने 2026 में कई छापेमारी की है, जिसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अलग-अलग मात्रा में ड्रग्स जब्त किए गए. एक कार्रवाई में 8 किलो से ज्यादा गांजा और सात गिरफ्तारियां हुईं, जबकि एक अन्य मामले में तीन लोगों से 10 किलो गांजा बरामद किया गया.

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में युवा छात्र या नौकरीपेशा लोग शामिल हैं, जो या तो नशा कर रहे हैं या छोटे स्तर पर सप्लाई करके जल्दी पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं. एक्साइज विभाग ने चेतावनी दी है कि वे छापेमारी और बढ़ा रहे हैं और गांजे के सेवन, बिक्री या सप्लाई में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-   कोई तकनीकी खराबी नहीं, इस वजह से 4 घंटे हवा में अटकी रही फ्लाइट, बेंगलुरु उतरे विमान का सच आया सामने
 

Featured Video Of The Day
ईरान के आसमान में हो रही लड़ाई होर्मुज क्यों आई? सब मास्टरमाइंड तिकड़ी का खेल
Topics mentioned in this article