घरेलू झगड़े से परेशान मां का दिल दहला देने वाला कदम, 10 महीने के बेटे को दिया जहर, फिर खुद ने भी दे दी जान

सुषमा पारिवारिक समारोह के सिलसिले में खरीदारी करने अपनी मां ललिता के घर गई थी. घर पहुंचने पर, वह कथित तौर पर अपने 10 साल के बच्चे को लेकर दूसरे कमरे में चली गई, जहां पर उसने बच्चे को जहर खिलाया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर उसकी हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली.
  • बताया जा रहा है कि सुषमा का अपने पति के साथ झगड़ा होता रहता था, जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया.
  • सुषमा की मां ललिता ने अपनी बेटी और नाती की मौत के बाद कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर मार दिया और फिर खुद भी आत्‍महत्‍या कर ली. बताया जा रहा है कि 27 साल की एक महिला के अपने पति के साथ घरेलू झगड़े होते रहते थे, जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. अपनी बेटी और नाती की मौत के बाद सुषमा की मां ने भी कथित तौर पर आत्‍महया का प्रयास किया है.

महिला की पहचान 27 साल की सुषमा के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से हुई थी. दंपति का एक 10 महीने का बेटा था, जिसका नाम यशवर्धन रेड्डी था. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में पति-पत्‍नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

बच्‍चे को जहर खिलाया, फिर खुद ने भी दे दी जान 

पुलिस के अनुसार, सुषमा पारिवारिक समारोह के सिलसिले में खरीदारी करने अपनी मां ललिता के घर गई थी. घर पहुंचने पर, वह कथित तौर पर अपने बच्चे को लेकर दूसरे कमरे में चली गई, जहां पर उसने बच्चे को जहर खिलाया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली.

रात करीब 9:30 बजे यशवंथ रेड्डी काम से घर लौटे तो उन्‍होंने बेडरूम को अंदर से बंद देखा. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया और पत्नी और बेटे को बेहोश पाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Advertisement

घरेलू विवाद के कारण हुई घटना: पुलिस

अपनी बेटी और नाती के शवों को देखकर ललिता सदमे से टूट गई और कथित तौर पर उन्‍होंने भी आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के लिए उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना दंपति के बीच घरेलू विवाद के कारण हुई.

Advertisement

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनाक्रम के बारे में पता करने के लिए परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Iran Captures US Pilot: Iran के हाथ लगा American Pilot? Mojtaba Khamenei ने रख दिया 55 लाख का इनाम!
Topics mentioned in this article