टक्‍कर मारी फिर बंपर पर लटके शख्‍स को घसीटता रहा... हैदराबाद में दिल दहला देने वाला मंजर

हैदराबाद के कुशैगुडा में तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक शख्स को टक्कर मारी और बम्पर पकड़ने पर कई मीटर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हैदराबाद में तेज रफ्तार बोलेरो कार ने व्यक्ति को टक्कर मारकर कई मीटर तक घसीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ
  • पी. राजू की कार को मल्लापुर एक्स रोड के पास पीछे से टक्कर मारी गई
  • बोलेरो कार चालक ने सतीश को टक्कर मारी, जो गाड़ी के बम्पर को पकड़कर कई मीटर तक लटका रहा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

हैदराबाद में सड़क दुर्घटना का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख लोग दहशत में आ गए. कुशैगुडा में एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने शख्‍स को टक्कर मारकर कई मीटर तक घसीटा. इस दौरान वह शख्‍स कार के बंपर को पकड़कर लटका रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना 9 फरवरी की शाम को कुशैगुडा में हुई, जिसे देश लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 
बोलेरो में पीछे से मारी जोरदार टक्‍कर

पुलिस के अनुसार, पी. राजू एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. वह मल्लापुर में काम खत्म करके अपनी एमजी विंडसर कार से घर लौट रहे थे. मल्लापुर एक्स रोड के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो कार ने कथित तौर पर उनकी कार को टक्कर मारी और बिना रुके तेजी से फरार हो गई. राजू को समझ ही नहीं आया कि आखिर क्‍या हुआ? इसके बाद राजू ने टक्‍कर मारने वाली कार का पीछा करना शुरू कर दिया. 

टक्‍कर मारी फिर शख्‍स को घसीटते हुए...

राजू ने इस बीच घटना की जानकारी अपने दोस्तों को दी. उन्होंने बोलेरो कार का पीछा किया और कुशाईगुड़ा के एच.बी. कॉलोनी के पास उसे पकड़ लिया. जब राजू के एक दोस्त सतीश ने गाड़ी में बैठे लोगों से पूछताछ करने के लिए गाड़ी के सामने खड़ा हुआ, तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उसे टक्कर मार दी और गाड़ी चलाता रहा. सतीश गाड़ी के आगे वाले बम्पर से चिपका रहा और कई मीटर तक घिसटता चला गया. 

आखिर, क्‍यों मारी टक्‍कर?

सतीश काफी समय तक कार के बंपर को पकड़े रहा और ड्राइवर गाड़ी को दौड़ाता रहा. अगर सतीश बंपर को छोड़ देता, तो उसके ऊपर कार चढ़ सकती थी. ये मंजर जिसने भी देखा, वो दंग रह गया. प्रत्‍यक्षदर्शियों को लग रहा था कि सतीश बचने वाला नहीं है. सतीश को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बोलेरो कार जब्त कर ली गई है और कार में सवार दोनों आरोपियों- उप्पारी महेश और अंगंदुला तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये दोनों बालाजी नगर के निवासी हैं. हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आ पाया है कि बोलेरो में सवार लोगों ने राजू की कार को पीछे से टक्‍कर क्‍यों मारी?

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान का Invisible Overlord बना Supreme Leader, US Israel Iran War में नया मोड़