कैसा है दिव्य राम दरबार, पहली तस्वीर आई सामने, देखें

अयोध्या में राम दरबार भी अब सज चुका है और राम दरबार की ये तस्वीरें आपको भी मोहित कर देंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

अयोध्या में रामलला के बाद अब राम दरबार भी पूरी तरह सज चुका है और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं. यहां देखें राम दरबार की तस्वीरें.

सीएम योगी भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए और उनके दर्शन किए.

आज 5 जून को दूसरे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए गए हैं.

राम मंदिर के पहले तल पर भगवान श्री राम का दरबार है. जहां श्री राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और उनके भक्त हनुमान जी भी हैं.  

बुधवार को राम मंदिर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई थी. इसमें राम दरबार, शिव, शेषावतार, मां अन्नापूर्णा, मां दुर्गा, भगवान सूर्य देव, गणेश जी और बजरंगबली समेत 8 देवी-देवताओं की उत्सव मूर्तियाों को राम लला के दर्शन कराए गए थे. 

Advertisement

इन सभी को पालकी में मखमल की चादर पर विराजमान कर भ्रमण कराया गया था. यह आयोजन देव विग्रहों की स्थापना के पहले अनिवार्य रूप से होने वाले नगर भ्रमण का प्रतीक रहा.

और ये राम जी के बाल स्वरूप हैं. इससे पहले रामलला का ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया गया था. उस वक्त मंदिर में रामलला की इस प्रतिमा को स्थापित किया गया था. 

Advertisement

 3 जून से लेकर 5 जून तक राम दरबार समेत कई देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा का विराट आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है. आज समापन का दिन है. देवी-देवताओं के आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 5 जून को गंगा दशहरा के दिन ख़त्म होगा.

राम दरबार समेत अष्ट देवालयों में देव विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन यज्ञशाला में विभिन्न शास्त्रीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया.

दूसरे दिन विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया. साथ ही यज्ञमंडप के अलावा प्राण प्रतिष्ठा वाले स्थानों पर भी पूजन किया गया.

भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की मूर्तियों के साथ-साथ छह अन्य मंदिरों की मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा आज होनी है. देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा होगी, उनमें शिवलिंग, गणपति, हनुमान जी, सूर्य देव, भगवती, अन्नपूर्णा, शेषावतार और श्रीराम दरबार प्रमुख हैं. 

3 और 4 जून को 12 घंटे तक वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि होम, हनुमान चालीसा, रामरक्षा स्तोत्र पाठ और भजन-कीर्तन किया गया था. राम दरबार की ये तस्वीरें आपको भी मोहित कर देंगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: औरंगजेब की कब्र की जगह शौचालय बना दो, विधायक टी. राजा का विस्फोटक बयान