हाथ उठाया, जोश भरा... वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. गृहमंत्री अमित शाह भी टीम इंडिया का जोश बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे हैं. उन्होंने हाथ उठाकर टीम का हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

क्रिकेट जगत की नजरें आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला खेला जा रहा है. इस ऐतिहासिक फाइनल मैच को देखने और टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी स्टेडियम पहुंचे.उन्होंने हाथ उठाकर टीम का हौसला बढ़ाया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अमित शाह के साथ मैच देखने पहुंचे हैं.

गृहमंत्री ने बढ़ाया हौसला

अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, शाह के के बेटे और ICC चेयरमैन जय शाह भी वीआईपी गैलरी में मौजूद रहे. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. गृह मंत्री ने हाथ हिलाकर और तालियां बजाकर टीम का अभिवादन किया. अमित शाह के परिवार के और भी सदस्य स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट की दुनिया में अमर हो गई सैमसन-अभिषेक की जोड़ी, फाइनल में बनाया कभी न भूलने वाला रिकॉर्ड

टीम इंडिया की धमाकेदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक ठोककर टूर्नामेंट का सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी. वही संजू सैमसन ने 89 रनों की आतिशी पारी खेलकर वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रच दिया. भारत ने 20 ओवर में 255 रन  विशाल स्कोर खड़ा किया है, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है।

Advertisement

दर्शकों का समंदर

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 'इंडिया-इंडिया' के नारों से पूरा अहमदाबाद गूंज उठा है. खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर है. अगर भारत यह मैच जीतता है, तो वह लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनकर इतिहास रच देगा.

यह भी पढ़ें: सैमसन और अभिषेक ने स्टाइल में पास किया फाइनल में पहला बड़ा टेस्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर हमला! | Donald Trump | War News
Topics mentioned in this article