मुंबई के मुलुंड में हिट एंड रन मामला, बीएमडब्ल्यू कार ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत

पुलिस ने मुलुंड कॉलोनी इलाके से बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी. बता दें कि शक्ति यहीं रहता है लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गया था. आठ टीमों की मदद से पुलिस ने शक्ति को खारघर से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

मुंबई के मुलुंड में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने सीढ़ी चढ़कर बैनर लगाने वाले गणेश मंडल के दो कार्यकर्ताओं को टक्कर मार दी. इसमें कार्यकर्ता प्रतीम थोरात की मौत हो गई और कार्यकर्ता प्रसाद पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में फरार हुए शक्ति की कार को सीज कर लिया था. 

पुलिस ने मुलुंड कॉलोनी इलाके से बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी. बता दें कि शक्ति यहीं रहता है लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गया था. आठ टीमों की मदद से पुलिस ने शक्ति को खारघर से गिरफ्तार किया है. इस घटना में मरने वाले प्रीतम ड्राइवर का काम करते थे. वह अपने परिवार के साथ गवनपाड़ा में रहते थे. वहीं घायल हुआ प्रसाद पाटिल छोटा-मोटा काम करके घर चलाता है. 

Featured Video Of The Day
'पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?' CM Yogi ने Akhilesh Yadav को सुना डाला | UP News | UP Police
Topics mentioned in this article