18 सितंबर 2016 को कश्मीर के उरी में हुआ था आतंकी हमला, जानें देश और दुनिया में इस दिन की बड़ी घटनाएं

18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय थलसेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
(फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 18 सितंबर 1812 को मॉस्को में लगी आग से शहर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया और लगभग बारह हजार लोग मरे
  • 18 सितंबर 2016 को कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ जिसमें कई जवान शहीद हुए
  • 18 सितंबर को विभिन्न वर्षों में पुरी पर अंग्रेजों का कब्जा और चिली द्वारा स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

वर्ष 1812 में 18 सितंबर के दिन ही मॉस्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और लगभग 12 हजार लोगों की मौत हुई थी. वहीं, 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय थलसेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे.

देश-दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया

1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की

1812 : मॉस्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत

1851 : ‘न्यूयार्क टाइम्स' अखबार का प्रकाशन शुरू

1919 : हॉलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला

1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा लोगों की मौत

1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया

1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया

1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया

2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू

2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे

2024: यूक्रेन ने छह उप रक्षा मंत्रियों को बर्खास्त किया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Goa Night Club Fire: 25 लोगों की मौत का गुनहगार कौन? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon