ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच ड्रोन हमले में हिमाचल के एक युवक की दुबई में मौत हो गई. मृतक युवक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली माजरा का रहने वाला है. वह दुबई में पिछले 15 साल से गाड़ी चलाने का काम कर रहा था. ड्रोन हमले में युवक के मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक छा गया. जिला प्रशासन ने बताया था कि आज शाम तक मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचेगा.
घर में पत्नी-बेटी और मां
जानकारी के अनुसार, हाल ही में दुबई में एक सेना छावनी क्षेत्र के पास ड्रोन हमले में जसविंदर सिंह की मौत हुई थी. जसविंदर के परिवार में उनकी पत्नी, 22 वर्षीय पुत्र और उनकी मां हैं. वह पिछले पंद्रह वर्षों से दुबई में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे. यह दुखद खबर मिलते ही स्थानीय लोग जसविंदर के घर पर जमा हो गए.
3-4 दिन पहले हुआ था ड्रोन हमला
खबरों के मुताबिक, जसविंदर लगभग तीन-चार दिन पहले दुबई में सेना छावनी क्षेत्र के पास सामान उतारते समय ड्रोन हमले का शिकार हो गए थे. परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने जसविंदर सिंह को एक मेहनती व्यक्ति बताया, जो सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए जाने जाते थे. उनकी मौत से पूरा समुदाय गहरे सदमे में है.
ग्रामीणों ने बताया कि दुबई में हुई यह दुखद घटना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए एक गहरा आघात है. जसविंदर की मृत्यु ने उनके परिवार को गंभीर आर्थिक और भावनात्मक संकट में डाल दिया है.
यह भी पढ़ें-
हूती अमेरिकी‑इजरायली जहाजों को बना सकते हैं निशाना, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट क्यों नहीं खतरे से खाली














