हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, आनी में बस खाई में गिरी, अभी तक 1 व्‍यक्ति की मौत की पुष्टि

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार सुबह एक निजी बस(एनपीटी) करसोग के आनी जा रही थी. इसी दौरान श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप गहरी खाई में गिर गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कुल्लू:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. अभी तक एक यात्री की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो पाई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक निजी बस(एनपीटी) करसोग के आनी जा रही थी. इसी दौरान श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप गहरी खाई में गिर गई.

हादसे के बाद स्‍थानीय लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए. लोगों को पीठ पर उठाकर लोग नीचे से लेकर आते नजर आए और उन्‍हें निजी गाडि़यों में अस्‍पताल भेजा गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में 25 लोग सवार थे. 

बस खाई के गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. साथ ही पुलिस को भी सूचित किया. पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची हैं.

ये भी पढ़ें :- मुंबई में बेस्ट की बस का तांडव: कार, बाइक, ऑटो... कैसे मौत बन रौंदती चली गई बस

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच America की ईरान को बड़ा धमकी, कहा- 'आज की रात सबसे बड़ा हमला होगा' | Breaking
Topics mentioned in this article