दिल्ली-मुंबई से दिल्ली-गुवाहाटी तक 7 हाईस्पीड कॉरिडोर का ऐलान, कानपुर-लखनऊ-पटना समेत कई शहरों को मिलेगी तेज कनेक्टिविटी

High Speed Rail Corridors in India: रेलवे ने सात बिजी रेल कॉरिडोर के विस्तार का फैसला किया है. ये उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक राज्यों तक ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी. करीब एक हजार ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Delhi-Howrah High Speed Rail Corridor Expansion: दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हावड़ा समेत 7 रेल कॉरिडोर का विस्तार
Gemini Graphics
नई दिल्ली:

दिवाली-छठ पूजा पर देश भर में ट्रेनों की इस साल भी मारामारी है. खासकर दिल्ली से यूपी-बिहार, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों और महानगरों में ये ट्रेनों की हाई डिमांड है. रेलवे ने इन्हीं जरूरतों को देखते हुए सात हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है. जैसे स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के जरिये दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों को सड़क से जोड़ा गया, उसी तरह इन रेल कॉरिडोर का विस्तार होगा. इस रूट पर 1 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाने की योजना है. इसमें चार रूट दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-गुवाहाटी, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई  हाईस्पीड कॉरिडोर की शुरुआत तो राजधानी से ही होगी. करीब 5500 किमी के दिल्ली से निकले रूट में कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, पटना, भागलपुर, ग्वालियर, भोपाल, झांसी जैसे उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर बड़े शहर कवर होंगे.

सात व्यस्त रेल कॉरिडोर चार लेन के (High Speed Rail Cooridor)  

इससे दिल्ली-हावड़ा रूट जैसे बिजी रेलवे मार्गों पर कन्फर्म टिकट को लेकर होने वाली मारामारी खत्म होगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के सात बिजी रेल कॉरिडोर को 4 लेन का बनाने की इस महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है.  ये रूट दिल्ली–मुंबई, चेन्नई–कोलकाता (हावड़ा), मुंबई–चेन्नई और दिल्ली–हावड़ा रूट शामिल हैं. संपर्क रूट की बात करें तो दिल्ली–चेन्नई, मुंबई–हावड़ा और दिल्ली–गुवाहाटी रूट इसमें शामिल है.इन सातों रेल कॉरिडोर पर यात्री ट्रेनों और गुड्स ट्रेनों का भारी दबाव है. ऐसे में रेलवे समानांतर ट्रैक बिछाकर भविष्य की जरूरतों को पूरा करने की तैयारी में है. इन रूटों पर एक हजार से अधिक नई यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. 

सात रेल कॉरिडोर की लंबाई

देश के 16 फीसदी रेल नेटवर्क पर 41 फीसदी यात्री ट्रैफिक का बोझ है. इन सात रेल कॉरिडोर की लंबाई 11051 किमी है, जबकि देश में कुल रेल नेटवर्क 69181 किलोमीटर का है. लेकिन इस 11 हजार किमी के नेटवर्क में ढाई गुना ज्यादा यानी करीब 41 फीसदी यात्रियों और मालगाड़ियों का आवागमन होता है. रूट पर ज्यादा ट्रेनों के आवागमन से ट्रेनों की औसत रफ्तार और रेल पटरियों पर असर पड़ता है. 11 000 किमी के रेल नेटवर्क में से करीब दो हजार किमी का हिस्सा 4 लेन का हो चुका है. 5 हजार किलोमीटर की परियोजना निर्माणाधीन है, बाकी की डीपीआर बन रही है.रेल मंत्री ने साफ कहा है कि ये एक हजार ट्रेनें रेगुलर पैसेंजर ट्रेनें होंगी. इनका त्योहारों के दौरान की स्पेशल ट्रेनों से कोई लेना-देना नहीं है. 

रेल रूट की लंबाई

  • हावड़ा–मुंबई: 2039 किमी
  • दिल्ली–चेन्नई: 2037 किमी
  • दिल्ली–गुवाहाटी: 1876 किमी 
  • दिल्ली-हावड़ा: 1422 किमी
  • दिल्ली-मुंबई: 1322 किमी 
  • चेन्नई-कोलकाता: 1658 किमी
  • मुंबई-कोलकाता: 1958 किमी

1.दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर 

ये दिल्ली-मुंबई रेल कॉरिडोर (1386 किमी) दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को कनेक्ट करता है. नई दिल्ली, मथुरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली और मुंबई सेंट्रल जैसे स्टेशन इसमें आते हैं. 
  

Advertisement
  • मुंबई तेजस-राजधानी एक्सप्रेस
  • अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
  • मुंबई सेंट्रल - हज़रत निज़ामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस
  • गोल्डन टेम्पल मेल (अमृतसर-मुंबई)
  • मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 

2. दिल्ली-हावड़ा रूट

गंगा के मैदानी इलाकों का ये 1451 किमी का रेल रूट घनी आबादी के इलाकों से गुजरता है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड और बंगाल के इलाके इससे गुजरते हैं. नई दिल्ली, आनंद विहार, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान और हावड़ा, सियालदह इसके रेलवे स्टेशन हैं. 

  •  कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस
  •  सियालदह राजधानी एक्सप्रेस
  •  हावड़ा - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस
  •  पूर्वा एक्सप्रेस
  •  नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल)
  •  आनंद विहार-हावड़ा युवा एक्सप्रेस

3. मुंबई-चेन्नई रेल कॉरिडोर 

1281 किमी का यह रेल रूट दक्कन के पठार से होते हुए पश्चिमी और दक्षिणी भारत को जोड़ता है.महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों को ये जोड़ता है. मुंबई, दादर, कल्याण, लोनावला, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी जंक्शन, रायचूर, गुंतकल जंक्शन, कडप्पा और चेन्नई सेंट्रल जैसे रेलवे स्टेशन हैं. 

Advertisement
  •  मुंबई-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 
  •  लोकमान्य तिलक टर्मिनस, चेन्नई एक्सप्रेस
  •  चेन्नई मेल 
  •  दादर-पुडुचेरी, तिरुनेलवेली चालुक्य एक्सप्रेस

ये भी हेडिंग - दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी देश की सबसे लंबी बुलेट ट्रेन, 1557 KM का रूट 3 चरणों में होगा तैयार, 5 राज्यों में बनेंगे 16 स्टेशन

4. चेन्नई-कोलकाता (हावड़ा) कॉरिडोर 

यह बंगाल की खाड़ी के समानांतर 1658 किमी लंबा ये तटीय रेल नेटवर्क है जो दक्षिण को पूर्वी भारत से जोड़ता है.तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल इससे कनेक्ट होते हैं. चेन्नई सेंट्रल, नेल्लोर, विजयवाड़ा, राजमुंद्री, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, बालासोर, ब्रह्मपुर, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर और हावड़ा, शालीमार इसके प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं. 

  •   कोरोमंडल एक्सप्रेस (इस रूट की सबसे मशहूर ट्रेन)
  •   हावड़ा-चेन्नई मेल
  •   हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •   शालीमार-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

5. दिल्ली-चेन्नई कॉरिडोर 

यह 2182 किमी का उत्तर से दक्षिण भारत के बीच से गुजरने वाला मुख्य रेलवे मार्ग है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ता है. नई दिल्ली, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, भोपाल, झांसी, बीना, इटारसी, नागपुर, सेवाग्राम, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, विजयवाड़ा, गुंटूर, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर और चेन्नई सेंट्रल इसमें शामिल है. 

  • चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस 
  • ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस 
  • तमिलनाडु एक्सप्रेस
  • अंडमान एक्सप्रेस (जम्मू तवी से चेन्नई)

6.मुंबई-कोलकाता (हावड़ा रूट) 

1968 किमी का ये रूट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कोयला और खनिज बेल्ट से गुजरता है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल इससे जुड़ते हैं. मुंबई, दादर, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और हावड़ा इस रूट पर आते हैं. 

Advertisement
  •  गीतांजलि एक्सप्रेस
  •  हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस
  •  ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  •  हावड़ा-मुंबई मेल (नागपुर के रास्ते)
  •  शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

7. दिल्ली-गुवाहाटी रेल कॉरिडोर 

1876 किमी का यह रूट भारत की मुख्य भूमि को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ता है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम कनेक्ट होते हैं. नई दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, पटना जंक्शन, बरौनी, कटिहार जंक्शन के साथ न्यू जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, न्यू बोंगाईगांव, कामाख्या और गुवाहाटी इससे जुड़ते हैं. 

  • डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 
  • पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • ब्रह्मपुत्र मेल
  • नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
  • कामरूप एक्सप्रेस
  • सरायघाट एक्सप्रेस (हावड़ा से गुवाहाटी)

ये भी हेडिंग - दिल्ली से कोलकाता, मुंबई और चेन्नई तक सफर होगा सुपरफास्ट, कैबिनेट ने 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को दी मंजूरी

Advertisement

ये भी हेडिंग - दिल्ली से 4 रूट पर चलेंगी बुलेट ट्रेन! लखनऊ-वाराणसी ही नहीं, पटना, जयपुर, अमृतसर-चंडीगढ़ तक हाई स्पीड रेल का प्लान

 

Featured Video Of The Day
अखिलेश का अयोध्या प्लान, क्या बदलेगी यूपी की सियासत?

Topics mentioned in this article
High Speed Corridor Project
Delhi-Howrah Route Train
Delhi-Guwahati Rail Corridor
Delhi-Mumbai Rail Line
Indian Railways

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं