महाकाल में हर्बल होली... Videos में देखें देशभर में कहां-कहां किस तरह से किया गया होलिका दहन

केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के कई अन्य हिस्सों में भी होलिका दहन की धूम दिखाई दी. उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक में लोगों ने धूम धाम से होलिका दहन किया. इन्हीं की कुछ वीडियों सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
14 मार्च शुक्रवार को देशभर में रंग वाली होली खेली जाएगी.
नई दिल्ली:

आज देशभर में होलिका दहन किया गया है. वैसे तो इस बार होलिका दहन का मुहुर्त रात को 11.30 बजे से 12.30 बजे तक का बताया गया था लेकिन देशभर के कई हिस्सों में शाम होते ही होलिका दहन कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक़ मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में सबसे पहले होलिका दहन किया गया. इसके बाद गर्भगृह में महाकाल के साथ होली खेली गई और उन्हें गुलाल लगाया गया. महाकाल को गुलाल लगाने के बाद मंदिर परिसर में भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया. 

केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के कई अन्य हिस्सों में भी होलिका दहन की धूम दिखाई दी. उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक में लोगों ने धूम धाम से होलिका दहन किया. इन्हीं की कुछ वीडियों सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने घर पर ही होलिका दहन किया. वहीं महाराष्ट्र में लोगों ने एकत्रित होकर होलिका दहन किया. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहां देखें होलिका दहन के वीडियोज - 

महाकाल में होलिका दहन

भोपाल में होलिका दहन 

Advertisement

कर्नाटक में होलिका दहन 

हरिद्वार में होली का त्योहार 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में होली 

बता दें कि पीए्म मोदी ने भी देशभर की जनता को होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. आज होलिका दहन के बाद अब शुक्रवार को देशभर के हिस्सो्ं में लोग रंग वाली होली खेलते हुए और इस रंगों के त्योहार का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: जंग के बीच Donald Trump ने बढ़ाई होर्मुज खोलने की समय सीमा