वर्ल्ड कप जीत पर बोले हरभजन सिंह- पैसा, इनाम बड़ी बात नहीं...

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराया. BCCI के 131 करोड़ बोनस ऐलान पर हरभजन सिंह ने इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरक कदम बताया और कहा कि ऐसी जीतें अगली पीढ़ी के लिए मिसाल बनती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरभजन सिंह की एनडीटीवी से खास बातचीत
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया
  • हरभजन सिंह ने बीसीसीआई के बोनस ऐलान की सराहना करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरक कदम बताया
  • हरभजन सिंह ने भारत की टीम को पूरी तरह तैयार और फाइनल में एकतरफा दबदबे वाली टीम करार दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया. जिसके बाद खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है. बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया है. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत पर पूर्व ऑफ‑स्पिनर हरभजन सिंह (भज्जी) ने बातचीत में BCCI के बोनस ऐलान की सराहना की और इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरक कदम बताया. उन्होंने कहा, “बहुत अच्छी बात है. मैं BCCI को बधाई देता हूं, पूरी टीम को बधाई देता हूं वर्ल्ड कप जीतने के लिए.

वर्ल्ड कप जीतने से मिलती है प्रेरणा

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि इसी से तमाम खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है, और जब आप वर्ल्ड कप जीतते हो, तो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनती है कि ‘हमें भी इनकी तरह बनना है'.” भज्जी ने फाइनल पर टीम इंडिया के दबदबे को “एकतरफा” बताते हुए कहा कि भारत इस वक्त “क्रिकेट में पूरी तरह तैयार” टीम है. उनके मुताबिक, फाइनल में सामने वाली टीम ध्वस्त‑सी हो गई, जो बताता है कि भारत के मुकाबले कोई टीम नहीं दिखी. हरभजन ने कहा कि जैसी तैयारी हुई उससे तो यहीं लग रहा था कि टीम कोई मैच नहीं हारेगी. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जरूर भारत पीछे रह गया. वहां से भारत को एनर्जी मिली कि कुछ चीजें अभी भी सुधार लायक है जिसे किया गया. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: कीर्ति आजाद को हरभजन का दो टूक जवाब- मंदिर जाकर गुनाह किया क्या?

मंदिर विवाद पर क्या बोले हरभजन

मंदिर‑गुरुद्वारा‑मस्जिद जाने को लेकर उठी ‘विवाद' जैसी चर्चाओं पर हरभजन ने साफ कहा कि किसी खिलाड़ी का कहां जाना उसकी व्यक्तिगत आस्था का मामला है. उन्होंने कहा, “वो उनकी इच्छा है—उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है. अगर ग्राउंड के पास मंदिर है और वे वहां चले गए, तो इसमें गलत क्या है? भगवान को नमस्कार किया, अपनी आस्था जताई. अगर वहां नमस्तक होकर शुक्रिया किया, तो इसमें बुरा क्या है? लोग मंदिर भी जाते हैं, मस्जिद भी, गुरुद्वारा भी. भारत के लिए यह बहुत बड़ी जीत है, इस पर विवाद नहीं बल्कि सेलिब्रेट करना चाहिए.”

हरभजन ने अंत में यही दोहराया कि भारत की जीत राष्ट्रीय गर्व का क्षण है और ऐसी उपलब्धियों पर ध्यान एकजुट होकर जश्न मनाने पर होना चाहिए, न कि बेमतलब की बहसों पर.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 'क्रिकेट के भगवान' की भगवान में अटूट श्रद्धा-मैच से पहले पीते थे मंदिर का पानी, होटल रूम में दिखा था भक्ति का नजारा

Featured Video Of The Day
AI Summit Congress Protest: Rahul Gandhi के 'विवादित बोल' पर भड़क उठे Amit Shah और Kiren Rijiju