दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में पहुंचेंगे, नवंबर में खुलेगा एक्सप्रेसवे का 51 KM हिस्सा, सराहनपुर, ऋषिकेश तक कनेक्टिविटी

Delhi Dehradun Expressway Update: दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के बीच नवंबर में हलगोया से हरिद्वार का सेक्शन भी खुलने वाला है. इसके खुलने से रुड़की-बहादराबाद का जाम भी खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर जल्द खुलेगा हलगोया से हरिद्वार सेक्शन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर NHAI की तरफ से नया अपडेट आया है.
  • हलगोया से हरिद्वार के बीच सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे नवंबर के आखिरी हफ्ते में खुलेगा.
  • इसके खुलने से दिल्ली से हरिद्वार का सफर महज 90 घंटे में ही पूरा कर लिया जाएगा.

दिल्ली से हरिद्वार का सफर 90 मिनट में पूरा हो जाएगा. क्योंकि सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे जो हलगोया से हरिद्वार तक जाने वाला है, यह नवंबर के आखिरी हफ्ते में यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. जिससे दिल्ली की दूरी और कम हो जाएगी. दिल्ली से सहारनपुर, बागपत को कनेक्ट करते हुए यह हाईवे रुड़की और बहादराबाद का जाम खत्म करते हुए हरिद्वार तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी देने वाला है. दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर  पर 1500 करोड़ रुपए की लागत से बने इस हाईवे के लिए एनएचएआइ (NHAI) की तरफ से सुरक्षा मानकों और फिनिशिंग का काम पूरा किया जा रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक नवबंर के आखिरी हफ्ते में इसे खोल दिया जाएगा, जिससे दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरिद्वार के बीच सुपरफास्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी. इसका यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा. 

खुलने वाला है हलगोया से हरिद्वार का रूट

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के बीच हलगोया से हरिद्वार का लिंक मार्ग निकलता है. जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बड़गांव के पास हलगोया मुस्तहकम गांव से शुरू होता है. यह सिक्स-लेन हाईवे है, जो आगे रुड़की को कनेक्ट करता है और यहां से हरिद्वार के लिए सीधा रास्ता नेशनल हाईवे-334 को जोड़ देता है. सहारनपुर के जिले में इस हाईवे की कुल लंबाई 19 किलोमीटर है और यह मुख्य रूप से 17 गांवों की सीमाओं से होकर गुजरता है. नवंबर के आखिरी हफ्ते में इसे खोलने की तैयारी चल रही है. फिलहाल यहां फिनिशिंग का काम पूरा हो रहा है. 

हालांकि सिक्स-लेन एक्सेस कंट्रोल होने की वजह इस हाईवे पर गाड़ियां कही और से नहीं चढ़ पाएगी. एनएचएआई के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा के लिए एंट्री और एग्जिट केवल तय किए गए इंटरचेंज से ही होगी. इस 51 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 2 जगहों पर जिसमें  उत्तर प्रदेश के नागल में 8वें किलोमीटर पर और उत्तराखंड के सलीयर में 32वें किलोमीटर पर ही गाड़ियां नीचे उतर या चढ़ सकेगी. इसके अलावा कही और कोई रास्ता नहीं होगा. 

सहारनपुर के 17 गांवों को फायदा

हलगोया से हरिद्वार के लिंक मार्ग में सबसे ज्यादा फायदा सहारनपुर जिले को होने वाला है, यहां के हलगोया,  अहतमाल, हलगोया मुस्तहकम, शीतलाखेड़ा, पहाड़पुर, गांगनौली, खेड़ामुगल, पनियाली कासिमपुर, नाफेपुर, भारापुर को फायदा होगा. यहां से यह हाईवे उत्तराखंड में एंट्री कर जाएगा, जहां सलीयर, मेहवड़ कलां, रहमतपुर और आखिरी में बहादराबाद तक जाएगा.

Advertisement

दिल्ली की हरिद्वार-ऋषिकेश तक कनेक्टिविटी

हलगोया-हरिद्वार लिंक हाईवे खुलने से दिल्ली के लोगों को बड़ा फायदा होगा. क्योंकि हरिद्वार से ऋषिकेश तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही सहारनपुर और रुड़की के बीच भी ट्रैफिक को बिना किसी जाम के एक हाई-स्पीड वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे सहारनपुर से हरिद्वार जाने के लिए अब पंचकूला-हरिद्वार एक्सप्रेसवे के अलावा यह दूसरा बेहतरीन विकल्प होगा. इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर रूट से आने वाले वाहनों को बिना किसी शहर के ट्रैफिक में फंसे सीधे हरिद्वार जाने का रास्ता मिलेगा.

90 मिनट में पूरा होगा सफर 

इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार जाने में अभी मेरठ एक्सप्रेसवे या पुराने एनएच-58 पर से सफर करना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक से गुजरते हुए 3 से 5 घंटे का समय लग जाता है. लेकिन यह हाइवे खुलने से बाद दिल्ली के अक्षरधाम से चलकर बागपत, शामली होते हुए सीधे हलगोया पहुंचेंगे और वहां से इस नए सिक्स-लेन मार्ग से हरिद्वार का सफर महज 90 घंटे में ही पूरा हो जाएगा. 2027 के हरिद्वार महाकुंभ के लिए यह रुट सबसे ज्यादा अच्छा रहेगा. 

Advertisement

हाईवे की खासियत 

एनएचएआई ने इस हाईवे को खास तरह से डिजाइन किया है. 51 किलोमीटर के इस हाईवे पर 6 बड़े पुल और 6 फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है. उत्तराखंड के बढ़ेड़ी के पास ट्रैफिक को सही बनाए रखने के लिए 870 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड तैयार हुआ है. वहीं बहादराबाद के पास फिनिशिंग का काम पूरा होते ही इसे नवंबर के आखिरी हफ्ते में खोल दिया जाएगा. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली से कटरा 6 घंटे में पहुंचेंगे, दिसंबर में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक एक्सप्रेसवे का 40 KM हिस्सा

Featured Video Of The Day
Ramlila Maidan Rally: SIR पर विपक्ष की आर-पार! मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक आज क्या होने वाला है?

Topics mentioned in this article
Delhi Dehradun Expressway
Delhi Dehradun Expressway Route Map
Delhi Haridwar Expressway
Haridwar Expressway
Delhi Dehradun Expressway Route

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं