लिफ्ट में फंसे शख्स को निकालने गया लिफ्टमैन तो हो गई जमकर पिटाई, गार्ड को भी लगे चांटे; घटना CCTV में कैद

गुरुग्राम की एक सोसाइटी का एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक गार्ड को पीट रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
लिफ्ट में फंसे शख्स को निकालने गया लिफ्टमैन तो हो गई जमकर पिटाई
गुरुग्राम:

गुरुग्राम की एक सोसाइटी का एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक गार्ड को पीट रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद अब यह मामला पुलिस की चौखट तक पहुंच गया है.  बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 50 के द क्लोज N सोसायटी के गार्ड अशोक कुमार की टावर 12 में रहने वाले रेजिडेंट वरुण नाथ ने लिफ्ट में फंसने के बाद पिटाई कर दी. यही नहीं, लिफ्ट ठीक करने आए लिफ्ट मैन को भी नहीं बख्शा. घटना सोमवार सुबह सवा सात बजे की है, जब वरुण नाथ टावर 12 की लिफ्ट में फंस गया. इस मामले में पुलिस ने वरुण नाथ नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.


वरुण नाथ ने लिफ्ट के अंदर से अलार्म बटन दबाया और फोन किया. गार्ड अशोक ने तुरंत लिफ्ट मैन को बुलाया और तीन से चार मिनट में लिफ्ट से वरुण को निकाल लिया. लेकिन लिफ्ट से निकलते ही वरुण ने पहले गार्ड अशोक को कई चांटे मारे और फिर लिफ्टमैन को भी पीटा.

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस में शिकायत दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस घटना के विरोध में सोसाइटी के अन्य गार्डों ने भी विरोध जताया है. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट किया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 

ये भी देखें-दुमका में लड़की को जिंदा जलाया, इलाके में विरोध प्रदर्शन जारी, धारा 144 लागू

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: 2nd Phase Voting से पहले TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े! | PM Modi
Topics mentioned in this article