गुजरात में वोटिंग लिस्‍ट जारी , SIR में कटे 68 लाख से ज़्यादा लोगों के नाम

चुनाव आयोग ने SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 फरवरी को गुजरात के साथ-साथ पुडुचेरी और लक्षद्वीप के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुजरात में SIR के बाद कुल 68 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट गए, जो कुल मतदाताओं का तेरह प्रतिशत है
  • पुडुचेरी में 7% से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए, जबकि लक्षद्वीप में मात्र शून्य दशमलव तीन प्रतिशत नाम कटे
  • चुनाव आयोग ने बताया कि नाम काटने के साथ ही कई नए नाम भी जोड़े गए हैं, और यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

गुजरात के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों के नाम कटे हैं. जारी आंकड़ों के मुताबिक़ कुल 68,12,711 लोगों के नाम कट गए हैं जो SIR के पहले कुल मतदाता संख्या का 13.40 फ़ीसदी है. SIR शुरू होते समय गुजरात में मतदाताओं की कुल संख्या 5,08,43,436 थी जो अब घटकर 4,40,30,725 हो गई है . चुनाव आयोग की तरफ़ से इस बात का आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है कि किन ज़िलों से कितने नाम कटे हैं. 

पुडुचेरी में 77,367 लोगों के नाम कटे

इसी तरह पुडुचेरी में 77,367 लोगों के नाम कटे जो SIR के पहले मौजूद कुल मतदाता का 7.57 फ़ीसदी है. हालांकि आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में महज 206 लोगों के नाम कटे हैं जो कुल मतदाताओं का मात्र 0.36 फीसदी है. छोटे से इस केंद्रशासित प्रदेश में अब मतदाताओं की कुल संख्या 57, 607 हो गई है. 

चुनाव आयोग ने बताया कैसे जुड़ेगा नाम 

आयोग ने साफ़ किया है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान नाम कटे हैं तो कई नए नाम जोड़े भी गए हैं. इसके बाद ही नया आंकड़ा जारी किया गया है. आयोग ने फिर से ये साफ़ किया है कि मतदाता सूची में बदलाव एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और जिन लोगों को भविष्य में अपना नाम जुड़वाना है वो फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें :- मोबाइल ले जाने की छूट और हर बूथ पर वेबकास्टिंग, जानें असम में आगामी चुनाव को लेकर आयोग की नई गाइडलाइंस

Advertisement

आयोग के मुताबिक़ तीन तरह के मतदाताओं के नाम काटे गए हैं . पहले वो जिनकी मृत्यु हो चुकी है. दूसरे वो जो स्थाई तौर पर कहीं और जाकर बस चुके हैं और तीसरे वो जिनके नाम एक से ज़्यादा जगहों पर मतदाता सूची में शामिल हैं. इसके अलावा छिटपुट मामलों में कुछ और भी कारण रहे जिनके चलते नाम कट गया. 

MP, गोवा समेत इन राज्‍यों की वोटर लिस्‍ट भी जल्‍द 

कल यानि 21 फरवरी को आयोग की ओर से अंडमान निकोबार, मध्य प्रदेश, गोवा, राजस्थान, केरल और छत्तीसगढ़ में हुए SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी. हालांकि, सबकी नज़रें उत्तर प्रदेश और बंगाल में चल रही SIR के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची पर होगी. बंगाल में मतदाता सूची जारी करने की तारीख़ दो बार बढ़ाई जा चुकी है. राज्य में अब 28 फरवरी को मतदाता सूची जारी करने का ऐलान किया गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :- SIR विवाद + मतुआ वोटरों की चिंता… क्या BJP की ‘जयंती पॉलिटिक्स' बंगाल में खेल बदल पाएगी?

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | Mojtaba सच में घायल ? मौलाना का खुलासा | War News