- गुजरात के जूनागढ़ के पास गिर जंगल के शेर ने गांव में घुसकर गाय के बछड़े का शिकार किया
- शेर ने बछड़े का शिकार करने के बाद उसकी दावत गांव के बीच सड़क पर जमकर उड़ाई
- शेर ने शिकार छोड़कर एक लड़की के पीछे भागना शुरू किया जिससे गांव वालों में डर का माहौल बन गया
जंगल के राजा शेर बीच सड़क पर दावत उड़ा रहे थे, लोगों ने जब ये देखा तो उनके होश उड़ गए. शेर का खौफ ही कुछ ऐसा है.जंगल पास हो तो शेर अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात में गिर जंगल के पास जूनागढ़ के एक गांव में. शेर ने जंगल से गांव में घुसकर ऐसी दावत उड़ाई कि देखने वालों के होश फाक्ता हो गए. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि शेर ने पहले तो गांव के बीच में गाय के बछड़े का शिकार किया और फिर जमकर दावत उड़ाई.
बछड़ा छोड़ लड़की के पीछे भागा शेर
शिकार करते समय लोगों की भीड़ देखकर शेर गुस्से में आ गया. वह दहाड़ा और बछड़ा वहीं छोड़कर एक लड़की के पीछे भागने लगा. ये देखते ही गांव वालों की हालत खराब हो गई. लड़की को शेर के चंगुल से बाल-बाल बची लेकिन बीच में कुछ कुत्ते आ गए. जंगल के राजा को सामने देखकर उनकी भी हालत खराब थी. आसपास मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन बने देख रहे थे. डर के मारे वे सामने नहीं आए. ये वीडियो गिर बॉर्डर के पास का बताया जा रहा है.
शिकार की तलाश में जंगल से गांव में घुसा शेर
शेर अक्सर शिकार की तलाश में गांव में घुस जाते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ.शिकार के तौर पर उसे एक गाय का छोटा बछड़ा मिल गया. शेर ने पहले उसने मारा और फिर खाने लगा. दूर खड़े लोग ये तमाशा देख रहे थे. उन्होंने इस घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. लेकिन किसी की भी हिम्मत उसके सामने आने की नहीं हुई. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.













