Video: चलती ट्रेन में चढ़ रहा था, पैर फिसलते ही रेल-प्लेटफॉर्म के बीच गिरा; 20 सेकंड तक फंसा रहा

Surat News: राहत की बात यह रही कि इस खतरनाक हादसे के बावजूद यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई. इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय” यानी कि जब ऊपरवाले की कृपा होती है, तो बड़े से बड़ा हादसा भी टल जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूरत रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सूरत रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान यात्री संतुलन खोकर गिर गया
  • ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच करीब बीस सेकंड तक फंसे यात्री की जान बचाने के लिए तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई
  • आसपास के यात्रियों और रेलवे पुलिस ने मिलकर फंसे हुए यात्री को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर बाहर निकाला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सूरत:

गुजरात के सूरत से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.  एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा. यह घटना उस समय हुई जब अजमेर स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी. उसी दौरान एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा. लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से वह सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में जा गिरा.

बैलेंस बिगड़ा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए. जब तक वे कुछ समझ पाते यात्री गिर चुका था. आसपास के लोगों ने तुरंत ही हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, यात्री करीब 20 सेकंड तक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा रहा. इस दौरान उसकी जिंदगी खतरे में बनी रही.

मदद से बची फंसे हुए यात्री की जान

इस हादसे के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन कुछ जागरूक यात्रियों ने बिना समय गंवाए मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया. ट्रेन रुकते ही रेलवे पुलिस और अन्य यात्रियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सावधानीपूर्वक उस व्यक्ति को बाहर निकाला गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- नाबालिग चला रहा था बिना नंबर प्लेट की कार, पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, देखें वीडियो

बाल-बाल बची जान, घटना का वीडियो वायरल

राहत की बात यह रही कि इस खतरनाक हादसे के बावजूद यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई. इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय” यानी कि जब ऊपरवाले की कृपा होती है, तो बड़े से बड़ा हादसा भी टल जाता है.फिलहाल, रेलवे प्रशासन भी यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei