गुजरात के वलसाड में खाना खा रहे मजदूर पर ट्रक से गिरा कंटेनर, दबकर मौत, घटना CCTV में कैद

Gujarat News: अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्थल पर मजदूर इमारत के अंदर खाना खा रहे थे, तभी कंटेनर उस पर गिर गया.  इस दौरान कुछ मजदूर वहां से भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक शख्स समय पर बाहर नहीं निकल सका और  कंटेनर के नीचे दब गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कंटेनर के नीचे दबा मजदूर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुजरात के वलसाड में NH 48 के पास निर्माण स्थल पर कंटेनर के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई
  • कंटेनर ट्रक से कच्ची सड़क पर मुड़ते समय नियंत्रण खोने के कारण मजदूर के ऊपर जा गिरा
  • हादसे के वक्त कुछ मजदूर भागने में सफल रहे, जबकि एक मजदूर कंटेनर के नीचे दब गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वलसाड:

गुजरात के वलसाड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक कंटेनर के नीचे दबने से खाना खा रहे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक से कंटेनर उस जगह पर गिरा, जहां वह खाना खा रहा था. अधिकारियों के मुताबिक, वलसाड के परदी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के पास एक निर्माण स्थल पर दो अस्थायी ढांचे बनाए गए थे. वहां पर मजदूर खाना खा रहा था. कंटेनर ट्रक से उसके ऊपर जा गिरा. 

ये भी पढ़ें- बेकाबू रफ्तार, शख्स को गेंद की तरह उछालकर फेंका, हिट एंड रन के ये वीडियो आपको डरा देगा

ट्रक हाईवे से उतरा, हुआ बेकाबू

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाई दिया कि ट्रक हाईवे से उतरकर सड़क के कच्चे किनारे पर चला गया. इसी दौरान कंटेनर ट्रक से एक ढांचे पर जा गिरा. ये पूरी घटना पास के दफ्तर के सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में दिखाई दिया कि एक शख्स अपना मोबाइल फोन साफ ​​कर रहा था. उसने देखा कि एक ट्रक तेजी से उसकी तरफ बढ़ रहा है. वह तुरंत हट गया. लेकिन कंटेनर दफ्तर के बहुत करीब गिरने की वजह से उसका सारा फर्नीचर हिल गया. कंटेनर बाल-बाल बचा.

खाना खा रहे मजदूर पर गिरा कंटेनर

अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्थल पर मजदूर इमारत के अंदर खाना खा रहे थे, तभी कंटेनर उस पर गिर गया.  इस दौरान कुछ मजदूर वहां से भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक शख्स समय पर बाहर नहीं निकल सका और  कंटेनर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया. एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ले जा रहा एक ट्रक कच्ची सड़क पर मुड़ रहा था तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से कंटेनर नीचे गिर गया. इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement


With Input- सचिन कुलकर्णी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | 'हमारे सारे...' वोट डालने का बाद CM Mamata का BJP पर हमला | West Bengal Elections 2026
Topics mentioned in this article