- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र की ILGIM कंपनी में आग बुझाने के दौरान दीवार और बीम गिरने से हादसा हो गया
- हादसे में दो दमकलकर्मी मारे गए जबकि तीन घायल हुए, सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है
- ILGIM कंपनी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम करती है, जहां मंगलवार की रात करीब तीन बजे आग लगी थी
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दीवार-बीम गिरने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई.मामला ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र की एक कंपनी का है, जहां आग लग गई थी. जिसे बुझाने के दौरान दीवार और बीम गिरने से पांच दमकल कर्मी उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए. हालांकि वे सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं.
बता दें कि ईकोटेक 3 स्थित ILGIM कंपनी में मंगलवार की दरमियानी रात को आग लगी थी. इस कंपनी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है.आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर टेंडर की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. लेकिन इस दौरान दीवार गिरने से हुए हादसे में दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई.
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर गिरी दीवार
देर रात करीब 3 बजे एक चिप बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां तुपंत मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने के दौरान ही कंपनी के एक साइड की दीवार फायर ब्रिगेड की दोनों गाड़ियों पर जा गिरी. घायल दमकलकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं. दीवार क्यों गिरी इसकी जाचं की जा रही है.
ये भी पढ़ें-32 सेकेंड में 34 वार, फरीदाबाद के स्कूल में टीचर की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात