जन्मदिन पार्टी की बिरयानी में निकला कॉकरोच, गोरखपुर में Barbeque Nation रेस्टोरेंट सील

गोरखपुर में सिटी मॉल स्थित Barbeque Nation में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब चिकन बिरयानी की प्लेट में कॉकरोच निकल आया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत फूड विभाग में शिकायत कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गोरखपुर के बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने से जन्मदिन पार्टी में हड़कंप मचा
  • फूड विभाग की टीम ने जांच में किचन में गंदगी और जिंदा कीड़े पाए जाने पर रेस्टोरेंट को बंद कर दिया
  • रेस्टोरेंट के किचन में रखे खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए और एक्सपायरी डेट की भी जांच की गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

यूपी की गोरखपुर में बारबेक्यू रेस्टोरेंट में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में चिकन बिरयानी की प्लेट में कॉकरोच निकलने के बाद हड़कंप मच गया. पार्टी करने आए लोगों ने फूड विभाग की टीम से इसकी शिकायत की. मौके पर पहुंचकर फूड विभाग की टीम की जांच में किचन में गंदगी और जिंदा काकरोच-कीड़े मिलने के बाद हाइजीनिक होने और अगले आदेश तक रेस्टोरेंट को बंद करा दिया है. एक ग्राहक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. फूड विभाग की टीम ने किचन में गंदगी और कीड़े पाए जाने के बाद खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की और नमूनों को जांच के लिए भी भेज दिया है.

सिटी मॉल स्थित रेस्टोरेंट में हुआ पूरा मामला

गोरखपुर के सिटी मॉल में स्थित बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में बुधवार 8 अप्रैल को नॉनवेज बिरयानी में काकरोच मिलने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद लोगों ने खाना छोड़ दिया और रेस्टोरेंट प्रबंधन से शिकायत की. घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गोरखपुर के पीपीगंज के रहने वाले सचिन वर्मा बुधवार 8 अप्रैल शाम करीब 4:30 बजे अपने बेटे सात्विक का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे. उनके साथ कुल 20 लोग थे. इनमें 6 लोगों ने वेज और 14 लोगों ने नॉनवेज खाना ऑर्डर किया. कुछ देर बाद जब सभी लोग खाना खाने लगे, तभी सचिन के दोस्त अम्रपाल रावत की नॉनवेज बिरयानी में मरा काकरोच निकल आया. 

gorakhpur barbeque nation cockroach in biryani restaurant closed

फूड विभाग की जांच में मिली भारी गड़बड़ी

बारबेक्यू रेस्टोरेंट की बिरयानी में कॉकरोच मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने खाद्य विभाग से शिकायत की. शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान किचन में गंदगी के साथ कई जिंदा कॉकरोच और कीड़े पाए गए. इसके साथ ही टीम ने किचन में रखे अलग-अलग खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग भी की. टीम द्वारा कॉकरोच वाले खाने का भी सैंपल लिया गया. किचन में रखे खाने-पीने के सामान की एक्सपायरी डेट चेक की गई. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं.

Advertisement

रेस्टोरेंट को अगले आदेश तक किया गया बंद

गोरखपुर के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम को जांच के लिए भेजा गया था. उन्होंने कहा कि जांच में रेस्टोरेंट में गंदगी भी मिली. संचालक को नोटिस देने के साथ ही सभी कमियों को दुरुस्त करने को कहा गया है. इसके बाद विभाग को सूचित करना होगा.

दोबारा जांच की जाएगी. तब तक के लिए रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए कहा गया है. हाइजीनिक होने की जांच के बाद ही रेस्टोरेंट को दोबारा खोलने का आदेश दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शासन के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम पूरी तरह से तत्पर है और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त है.

Advertisement

ग्राहकों ने जताई नाराजगी

सचिन वर्मा, जिनके बेटे की बर्थडे पार्टी थी, उन्होंने रेस्टोरेंट पर गंदगी और अनहाइजीनिक तरीके से खाना परोसने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि वे बेटे सात्विक का बर्थडे मनाने के लिए दोस्तों के साथ यहां आए थे. उनके दोस्त के खाने में कॉकरोच निकलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.

सचिन के दोस्त अमरपाल रावत ने बताया कि एक बार बिरयानी खाने के बाद जब वे दोबारा लेकर आए, तो उनकी प्लेट में काकरोच दिखाई दिया. इसके बाद उन्होंने खाना छोड़ दिया. वहीं रेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वे साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, लेकिन यह समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हुआ.  

यह भी पढ़ें- IAS Transfer MP: मध्यप्रदेश में 26 आईएएस के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें सूची

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी के बाद नाराज क्‍यों हुए अखिलेश यादव? SP नेताओं को दी खास नसीहत

Featured Video Of The Day
Dhar Murder Mystery: बेवफा Wife ने Lover के साथ रची खौफनाक साजिश, Husband को मिली दर्दनाक मौत
Topics mentioned in this article