अमेरिका से 4 गुना, चीन से 10 गुना बड़ा सोने का खजाना भारत के घरों में, जानें टॉप 10 देशों में सोने का कितना भंडार

Gold Reserve By Countries: भारतीय परिवारों के पास सोने का इतना बड़ा भंडार है कि दुनिया के कितने 10 देशों के पास इतना सोना नहीं है. गोल्ड डिपॉजिट के मामले में भारत के दस बड़े मंदिरों के पास भी बड़ा खजाना है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gold Jewellery in India
नई दिल्ली:

Gold Reserve World: अमेरिका-ईरान,रूस-यूक्रेन जैसे मुद्दों को लेकर दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच सोना और चांदी लंबे समय से उछाल मार रहा है. डॉलर के दबदबे वाली दुनिया में सोना खासकर भारतीयों की जिंदगी का अटूट हिस्सा रहा है. भारतीय परिवारों में सोना एक अमूल्य धरोहर है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आर्थिक सुरक्षा के साथ गहनों की परंपरा आगे बढ़ाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि 140 करोड़ आबादी वाले भारत के घरों में कितना सोना है. मार्गन स्टैनल और वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट की मानें तो भारतीय परिवारों के पास लगभग 34600 टन सोना जमा है. यह दुनिया के सभी केंद्रीय बैंकों (जैसे US Federal Reserve) के सोने के भंडार से भी कहीं अधिक है.ये दुनिया के कुल सोने के भंडार का लगभग 11% से 13% हिस्सा है.

सोने के खजाने की कीमत 

सोने की कीमतों में पिछले एक साल में उछाल के कारण भारतीय परिवारों के पास जमा सोने की कीमत  5 ट्रिलियन डॉलर (5000 अरब डॉलर) तक पहुंच गई है, जो रुपये में करीब 450 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.भारतीय घरों में रखा सोना अब देश की कुल जीडीपी ($4.1 ट्रिलियन) से भी अधिक है. सोने-चांदी के भाव बढ़ते देख गोल्ड ईटीएफ की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. 

Gold Reserve by Countries World

देश के सबसे अमीर मंदिरों की सूची

1. पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल 

यह भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है. तिरुवनंतपुरम में स्थित इस मंदिर (Sree Padmanabhaswamy Mandir) की असली संपत्ति का पता 2011 में चला जब इसके गुप्त तहखाने (Vaults) खोले गए.यहां के 5 तहखानों में लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये (अनुमानित 22 अरब डॉलर) का सोना, हीरे और जवाहरात हैं.इसमें सोने की विशाल मूर्तियां, 18 फीट लंबी सोने की चेन और रोमन साम्राज्य के समय के हजारों सोने के सिक्के शामिल हैं. इसका 'वॉल्ट बी' (Vault B) अभी भी बंद है, जिसमें और बड़ा खजाना हो सकता है.

2. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम, आंध्र प्रदेश 

भगवान वेंकटेश्वर का यह मंदिर भक्तों की संख्या और दैनिक दान के मामले में शीर्ष पर है. मंदिर (Tirumala Tirupati)के पास लगभग 10 हजार 250 किलो (10.25 टन) से अधिक सोना बैंकों की गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में जमा है. करीब ढाई टन के सोने के प्राचीन आभूषण भी हैं.मंदिर की कुल नेटवर्थ लगभग 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

Gold Jewellery

3. वैष्णो देवी मंदिर जम्मू

माता रानी वैष्णो देवी का मंदिर (Shri Mata Vaishno Devi) भी प्रसिद्ध है. पिछले दो दशकों (2000-2020) के बीच भक्तों ने यहां करीब 1800 किलो सोना और 4700 किलो चांदी दान की है. मंदिर के पास कैश रिजर्व भी काफी बड़ा है.

4. सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई 

मुंबई का यह गणपति मंदिर अपनी भव्यता और चढ़ावे के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर (Sri Siddhivinayak Temple)के गुंबद को लगभग 3.7 किलोग्राम सोने से मढ़ा गया है. यहाँ सालाना 150-200 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है. मंदिर के पास 150 किलोग्राम से अधिक सोने का भंडार है.

Advertisement

5. शिरडी साईं बाबा मंदिर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के शिरडी साईं बाबा मंदिर (Shirdi Sai Baba Temple)की देखरेख करने वाले शिरडी संस्थान के पास लगभग 380 किलोग्राम सोना, 4,000 किलोग्राम चांदी और बैंकों में करोड़ों रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हैं.

6. स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) : स्वर्ण मंदिर की मुख्य संरचना पर करीब 500 किलोग्राम शुद्ध सोना चढ़ा हुआ है.इसे समय-समय पर भक्तों द्वारा दिए गए दान से नया किया जाता है

Advertisement

7. गुरुवायुर मंदिर (केरल): भगवान कृष्ण के इस मंदिर के पास लगभग 270 किलोग्राम सोना और 2,500 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट हैं.

8. सोमनाथ मंदिर (गुजरात): सोमनाथ मंदिर अपनी संपत्ति के लिए जाना जाता रहा है. वर्तमान में यहाँ के मुख्य शिखर पर 140 किलो से अधिक सोना लगा है.भारत के मंदिरों के पास मौजूद यह सोना केवल आभूषणों के रूप में नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में मदद करने के लिए 'गोल्ड डिपॉजिट स्कीम' के तहत बैंकों में भी सुरक्षित रखा गया है.

Advertisement

9. जगन्नाथ मंदिर पुरी : जगन्नाथ मंदिर के पास सैकड़ों किलो सोना और चांदी है.सुना भेसा (Suna Besha) उत्सव के दौरान भगवान को लगभग 200 किलो सोने के आभूषणों से सजाया जाता है.
10. मीनाक्षी अम्मन मंदिर मदुरै :दक्षिण भारत के मीनाक्षी मंदिर (Meenakshi Temple) के पास भारी मात्रा में प्राचीन सोने के आभूषण और रत्न हैं. मंदिर की वास्तुकला में भी सोने का व्यापक उपयोग किया गया है.

ये भी पढ़ें - Gold-Silver Prices Live Updates: लो भाई! चांदी फिर से 2.61 लाख के पार पहुंची, सोना कितना चढ़ा? यहां देखें लाइव रेट
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Himanta vs Owaisi: हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ ओवैसी ने दर्ज कराई शिकायत | Breaking News