लूथरा बंधुओं को फुकेट से बैंकॉक लाने की तैयारी, CBI लेगी कस्टडी, जानें थाईलैंड से 5 बड़े अपडेट्स

Goa Nightclub Fir Case: थाईलैंड के अधिकारियों ने सौरभ और गौरव लूथरा के डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लूथरा ब्रदर्स फुकेत हिरासत केंद्र से बैंकॉक के रास्ते में हैं, बैंकॉक से सीबीआई अधिकारी लूथरा को हिरासत में लेंगे और भारत लाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपियों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में अदालत में पेश किया जाएगा
  • लूथरा ब्रदर्स का मेडिकल चेकअप थाईलैंड में होगा, उसके बाद उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी
  • दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, गिरफ्तारी की संभावना बढ़ी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

गोवा के मडगांव स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपियों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को आज भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे थाईलैंड के फुकेट में अदालत में पेश किया जाएगा. इसके बाद भारत लाए जाने से पहले दोनों लूथरा ब्रदर्स का मेडिकल चेकअप होगा. इसके बाद थाईलैंड के अधिकारी लूथरा ब्रदर्स को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जो उन्‍हें हवाई जहाज से भारत लेकर आएंगे. गोवा पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि लूथरा ब्रदर्स को गोवा लाने के लिए एक स्‍पेशल टीम तैयार है और सारी कानूनी कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है. इधर दिल्‍ली की रोहिणी कोर्ट ने भी लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत आज इस मामले में फैसला सुनाएगी.   

थाईलैंड से 5 बड़े अपडेट्स

  1. थाईलैंड के फुकेट में आज गोवा नाइटक्‍लब हादसे के गुनाहगारों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को एक स्‍थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में अवैध रूप से रहने के लिए गिरफ्तार किया गया है, क्‍योंकि भारत सरकार ने सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा का पासपोर्ट सस्‍पेंड कर दिया था. इस बीच भारत की ओर से लूथरा ब्रदर्स के लिए ब्‍लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था, जिसके बाद इन पर शिकंजा कसता चला गया. 
  2. फुकेट की कोर्ट में पेशी के बाद लूथरा ब्रदर्स को भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी. अदालत के आदेश के बाद लूथरा ब्रदर्स को भारतीय अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी. भारतीय अधिकारियों की एक टीम लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से वापस लाने के लिए गुरुवार को ही फुकेट पहुंच गए थे.
  3. थाईलैंड पुलिस भारतीय अधिकारियों को सौंपने से पहले लूथरा ब्रदर्स की मेडिकल जांच कराएगी. इसमें सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा का पूरा बॉडी चेकअप होगा. ये एक सामान्‍य प्रक्रिया है. किसी भी अपराधी को सौंपने से पहले उसकी मेडिकल जांच की जाती है. इसके बाद ही उसे सौंपा जाता है.
  4. मेडिकल जांच होने के बाद लूथरा ब्रदर्स को भारतीय अधिकारियों को सौंपना जाएगा. थाईलैंड ने इस मामले में भारत के कहने पर तुरंत कार्रवाई की और लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में ले लिया.
  5. लूथरा बंधुओं का पासपोर्ट सस्‍पेंड किए जाने के बाद अब उनके नाम पर इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. भारतीय एंबेसी यह सर्टिफिकेट जारी करेगी. इसलिए लूथरा ब्रदर्स को अब बैंकॉक ले जाया जाएगा, जहां इमरजेंसी ट्रैलव सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. इसके बाद ही सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की भारत वापसी संभव होगी.

दिल्‍ली में बढ़ीं भी लूथरा ब्रदर्स की मुश्किलें 


इस मामले में आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया. सुनवाई के दौरान गोवा पुलिस ने इस याचिका का कड़ा विरोध किया. कोर्ट के फैसले के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावनाएं बढ़ गई हैं. इस बीच, विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर गोवा पुलिस ने बताया कि लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है. 

गोवा पुलिस भी तैयार, तीन सरकारी निलंबित

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ऐसे हादसे फिर न हों, इसके लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आग लगने के बाद कथित तौर पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए तीन सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि उनमें से दो लोग - शमिला मोंटेइरो और सिद्धि हलर्नकर सहयोग कर रहे हैं. गोवा पुलिस ने दावा किया कि लूथरा ब्रदर्स को भारत वापस लाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार शुरू कर दी गई है. गोवा पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि हादसे में मारे गए सभी 25 मृतकों के शवों की पहचान पूरी कर ली गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें :- गोवा नाइट क्‍लब के गुनहगारों के खिलाफ 'पासपोर्ट कानून' बना हथियार, थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स

बता दें कि शनिवार रात को नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. घटना के समय क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे. शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग लगने का कारण डेकोरेशन में ज्वलनशील पदार्थों का भारी इस्तेमाल था. आग से सुरक्षा के नियमों का भी चौंकाने वाला उल्लंघन पाया गया.

Featured Video Of The Day
Parliament Winter Session: कैमरा देखकर Mamata Banerjee के किस सांसद ने छुपाई Cigarette?
Topics mentioned in this article