बॉथरूम में लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रहा था, हिमाचल की यूनिवर्सिटी में बवाल, धरा गया आरोपी

Himachal News: हिमाचल की इटरनल यूनिवर्सिटी पहले भी विवादों में रह चुकी है. कुछ महीने पहले यूनिवर्सिटी की मेस में छात्राओं को कीड़े वाला खाना दिए जाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था. अब बॉथरूम में वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का मामला चर्चा में है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिमाचल की यूनिवर्सिटी में बाथरूम वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हिमाचल की इटरनल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है
  • आरोपी सफाईकर्मी झारखंड का रहने वाला है और वह वीडियो रिकॉर्ड कर परिसर से भागने की कोशिश कर रहा था
  • छात्राओं ने आरोपी को पकड़कर पीटा और फिर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. मामला बाथरूम में लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने से जुड़ा है. इटरनल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है. एक सफाईकर्मी पर कैंपस के बाथरूम के भीतर छात्राओं का वीडियो बनाने का आरोप लगा है. छात्राओं का कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट्स में उनके वीडियो रिकॉर्ड किए गए. इस घटना से छात्राएं गुस्से में हैं. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले की सूचना तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को दी.

सफाईकर्मी पर फूटा छात्राओं का गुस्सा

छात्राएं विरोध जता रही थीं. सूत्रों के मुताबिक, उनका विरोध बढ़ने के करीब ढाई घंटे बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर को पच्छाद पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आरोपी सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मजदूर झारखंड का रहने वाला है. गंदी हरकत करने के बाद वह परिसर से भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, छात्राओं ने उसे पकड़ लिया. छात्राओं ने कथित तौर पर उसको पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की बात नहीं कही है. पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर पूछताछ भी की. 

बॉथरूम में वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छेदन साहू पिछले कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी कैंपस में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था. छात्राओं ने उस पर बॉथरूम में उनके वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप लगाए हैं. यूनिवर्सिटी कैंपस के टॉयलेट में इस घटना ने छात्राओं की सुरक्षा और निजता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल सका है कि उनसे वीडियो कब बनाए और इनका कई दुरुपयोग तो नहीं किया. पता ये भी लगाया जा रहा है कि उसने ये वीडियो किस-किस को भेजे. जानकारी के मुताबिक, उसके फोन से सभी वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं. 

Advertisement

इटरनल यूनिवर्सिटी पहले भी विवादों में रही

बता दें कि इटरनल यूनिवर्सिटी पहले भी विवादों में रह चुकी है. कुछ महीने पहले यूनिवर्सिटी की मेस में छात्राओं को कीड़े वाला खाना दिए जाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था. अब बॉथरूम में वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का मामला चर्चा में है. 

ये भी पढ़ें- पत्नी-बच्चों की देखभाल नहीं की तो पति को होगी जेल, हिमाचल हाई कोर्ट का सख्त फैसला

Featured Video Of The Day
'शांतिदूत' बने पाकिस्तान के ईरान को दिए ऐतिहासिक धोखों की Inside Story!