लड़की ने शादी से किया इनकार, सनकी प्रेमी ने लगा दिया HIV इंजेक्शन... मानसिक सदमे में युवती ने की आत्महत्या

हैदराबाद के मेडचल में 24 वर्षीय रमणी ने आत्महत्या की. पुलिस के मुताबिक उसने अपने प्रेमी को शादी के लिए इनकार कर दिया था. इसके बाद सनकी प्रेमी ने उसे जबरन HIV इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद से युवती मानसिक तनाव में थी. इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

हैदराबाद के मेडचल जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. 24 साल की एक युवती ने आत्महत्या कर ली, और पुलिस जांच में यह घटना पिछले महीने हुए कथित HIV इंजेक्शन हमले से जुड़ी बताई जा रही है.

मृतका की पहचान रमणी के रूप में हुई है, जो अन्नोजिगुड़ा के राजीव गृहकल्पा कॉलोनी में रहती थी. शनिवार को वह अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली. परिजन तुरंत उसे सरकारी अस्पताल घाटकेसर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया.

मार्च की घटना से जुड़ा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह आत्महत्या 11 मार्च को हुई एक खौफनाक घटना से जुड़ी है. आरोप है कि मनोहर नाम के एक युवक ने शादी से इनकार करने पर रमणी को जबरन HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया था. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

मानसिक दबाव बना वजह?

पोचारम आईटी कॉरिडोर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती उस घटना के बाद से गहरे मानसिक तनाव में थी. HIV संक्रमण का डर, समाज में बदनामी का भय और भावनात्मक आघात, इन सबने उसे अंदर तक तोड़ दिया था. पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक दबाव ने उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया, हालांकि हर पहलू की जांच की जा रही है.

Advertisement

इलाके में फैली थी दहशत

मार्च में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल था. आरोप है कि आरोपी ने गुस्से में आकर यह खतरनाक कदम उठाया था.

आगे क्या?

पुलिस ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है. परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ और भी सख्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं.

Advertisement

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Iran US Peacetalks In Pakistan: Ceasefire में चीन-पाक भूमिका पर क्या बोले PAK पैनेलिस्ट? | War News