गाजियाबाद सुसाइड केस: मंझली बहन थी बॉस, तीनों ने रख लिए थे कोरियन नाम, पिता के खुलासे चौंकाने वाले

पिता ने इस मामले में बताया कि बेटियां कहती थीं कि सॉरी हम कोरिया नहीं छोड़ सकते. कोरिया हमारी जिंदगी और जान हैं. हम उसे नहीं छोड़ सकते. सुसाइड नोट में बहनों ने लिखा है कि पापा सॉरी, आंखों में आंसू लिए पिता ने हर मां-बाप से गुजारिश की कि वे अपने बच्चों को गेम से दूर रखें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों को कोरियन ऑनलाइन गेम की लत लगी हुई थी, जिसका नाम है कोरियन लवर गेम, जो कि वे तीनों पिछले 5 साल से खेल रही थीं. कोरोना काल में इस गेम को खेलने की शुरुआत की थी और ये एक टास्क बेस्ड गेम था. तीनों इस गेम से इतनी प्रभावित थीं कि उन्होंने अपने नाम भी कोरियन रख लिए थे.  इस गेम में 14 साल की बीच वाली बहन बॉस थी, जो अपनी दोनों बहनों को भी टास्क देती थी. इसी के चलते तीनों बहन हर काम साथ करती थीं, रोजमर्रा के काम भी. जैसे खाना, सोना और छोटे-मोटे घर के काम करना. ये जानकारी भी सामने आई है कि तीनों बहनें ये शक नहीं होने देती थीं कि वह किसी टास्क के तहत ये काम कर रही हैं. 

सॉरी हम कोरिया नहीं छोड़ सकते... बेटियों ने पिता से कही थी ये बात

पिता ने इस मामले में बताया कि बेटियां कहती थीं कि सॉरी हम कोरिया नहीं छोड़ सकते. कोरिया हमारी जिंदगी और जान हैं. हम उसे नहीं छोड़ सकते. सुसाइड नोट में बहनों ने लिखा है कि पापा सॉरी, आंखों में आंसू लिए पिता ने हर मां-बाप से गुजारिश की कि वे अपने बच्चों को गेम से दूर रखें. वे कहते हैं कि ये बहुत बुरा हुआ. हालांकि पिता ने ये भी बताया कि गेम का लिंक कोरिया से आया था. पुलिसवालों के पास फोन है, वे ही डिटेल्स निकालेंगे. मुझे पता होता कि इसमें क्या टास्क है तो मैं उन्हें गेम खेलने ही नहीं देता. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- गेम में 50 टास्क की बात सामने आ रही है. 

डायरी में बच्चियों ने लिखी कोरियन कल्चर से प्रभावित होने की बात

डायरी में बच्चियों ने लिखा है कि डायरी में बच्चियों ने लिखा है कि वो कोरियन कल्चर, K-POP Culture, कोरियन मूवीज, कोरियन म्यूजिक, कोरियन शॉर्ट फिल्म, कोरियन शो, कोरियन सीरिज से प्रभावित थीं.  बच्चियों ने लिखा कि उनका मोबाइल बंद कर दिया गया है इस वजह से वो परेशान थीं. वो कोरियन कल्चर से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं.  पुलिस सूत्रों के मुताबिक- परिवार ने मोबाइल देने से मना कर दिया था इसलिए ऐसा कदम उठाया.
घर से 8 पन्ने की डायरी भी बरामद हुई है. इसमें 'WE LOVE KOREAAN Culture.'  कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जा रही थीं, क्योंकि पुलिस के मुताबिक- पढ़ने में लड़कियां कमजोर थीं और परिवार की आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं थी.

सुसाइड केस का चश्मदीद आया सामने

वहीं इस मामले में एक चश्मदीद भी सामने आया है जिसने बताया है कि बड़ी लड़की कूदने की कोशिश कर रही थी और दोनों छोटी बहनें उसे रोक रही थीं. इसी बीच तीनों बहनें नीचे गिर गईं. सवाल ये भी ये भी है कि क्या सुसाइड भी इसी टास्क के तहत किया गया.

Advertisement

सुसाइड से पहले तीनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से किया था बंद

लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और उसके बाद तीनों बारी बारी से खिड़की से नीचे कूदीं. जब लड़कियां नीचे गिरीं तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे, जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं. ये भी बात सामने आ रही है कि तीनों बच्चियां 2 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं, पिता ट्रेडिंग का काम करते थे. घर की माली हालत भी ठीक नहीं थी.

Featured Video Of The Day
Election 2026 Date Announcement: उठाया चुनाव आयोग पर सवाल! फिर बीच डिबेट जो हुआ | Sucherita Kukreti