वैशाली, मोहन नगर और इंदिरापुरम तक... गाजियाबाद मेट्रो के 3 नए रूट, नोएडा सेक्टर 62 से सीधे जुड़ेगा शहर

Ghaziabad New Metro Route: गाजियाबाद मेट्रो का 3 नए रूट पर विस्तार हो रहा है. दिल्ली मेट्रो, नोएडा मेट्रो के साथ गाजियाबाद मेट्रो की कनेक्टिविटी इससे और ज्यादा बेहतर हो जाएगी. डीएमआरसी ने इसकी डीपीआर भी सौंप दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ghaziabad Metro News: गाजियाबाद मेट्रो का विस्तार
गाजियाबाद:

Ghaziabad Metro Route: दिल्ली, नोएडा के बाद गाजियाबाद मेट्रो भी रफ्तार पकड़ रही है. गाजियाबाद में तीन नए मेट्रो रूट तैयार हो रहे हैं. इसमें गोकुलपुरी से वैशाली, मोहन नगर तक 16 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर शामिल है, जिसकी डीपीआर बन गई है. इससे दिल्ली मेट्रो रूट से हिंडन एयरपोर्ट सीधे जुड़ जाएगा. नोएडा सेक्टर 62 इलेक्ट्रानिक सिटी से गाजियाबाद नया बस अड्डा और साहिबाबाद मेट्रो को भी जोड़े जाने की तैयारी है. गाजियाबाद को 48 सौ करोड़ से मेट्रो, नमो भारत रैपिड रेल और ट्रेन का इंटीग्रेटेड हब भी बनाया जा रहा है.

दिल्ली मेट्रो ने जीडीए को दी DPR

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने गाजियाबाद मेट्रो कॉरिडोर की DPR गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) को सौंपी है. इसमें वैशाली से गोकुलपुरी, मोहननगर तक मेट्रो स्टेशनों के बीच दौड़ेगी.दिल्ली से सटे गाजियाबाद के दूरदराज इलाके तक जाना आसान होगा. हिंडन एयरपोर्ट तक यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे.

गोकुलपुरी-वैशाली-मोहननगर मेट्रो रूट

गोकुलपुरी वैशाली मोहननगर रूट की लंबाई करीब 16 किलोमीटर है. ये दिल्ली के नार्थ ईस्ट इलाके को गाजियाबाद के वैशाली और मोहन नगर जैसे इलाकों से सीधे कनेक्ट करेगा. दिल्ली से हिंडन एयरपोर्ट के लिए बसों या ऑटो-कैब की जरूरत नहीं होगी. इस कॉरिडोर के बाद गोकुलपुरी, गगन विहार, पसंडा, हिंडन एयरपोर्ट, मोहननगर, साहिबाबाद और वैशाली तक मेट्रो जाएगी. इससे गाजियाबाद के दूसरे इलाकों से नोएडा होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. मोहननगर मेट्रो इंटरचेंज से रेड लाइन मेट्रो का विस्तार होगा.

नोएडा और साहिबाबाद मेट्रो रूट

दिल्ली मेट्रो (DMRC) और गाजियाबाद अथॉरिटी  वैशाली से गोकुलपुरी के साथ नोएडा सेक्टर-62 (इलेक्ट्रॉनिक सिटी) से साहिबाबाद तक का एक्सटेंशन होगा. करीब 5 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो रूट पर 5 स्टेशन बनेंगे. वैभव खंड, शक्ति खंड, डीपीएस इंदिरापुरम, वसुंधरा और साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन से जुड़ेंगे. नोएडा से गाजियाबाद और साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया जाने वालों को सीधा लाभ होगा. साहिबाबाद में मेट्रो और नमो भारत का इंटरचेंज भी होगा, जिससे यात्री कुछ मिनटों में मेरठ या दिल्ली पहुंच जाएंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें - Ghaziabad News: इंदिरापुरम के बाद अब हरनंदीपुरम... गाजियाबाद में और कहां-कहां ले सकते हैं घर, रियल एस्टेट में किधर बनेगा पैसा?

गाजियाबाद नया बस अड्डा से पुराने रेलवे स्टेशन तक

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मेट्रो का एक और रूट शहीद स्थल (नया बस अड्डा) मेट्रो स्टेशन से पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक एक्सटेंड करेगा. ये करीब तीन किलोमीटर का छोटा मेट्रो रूट होगा. अभी राहगीर नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन के लिए ऑटोरिक्शा या कैब लेते हैं, लेकिन नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं. मेट्रो एक्सटेंशन से रेल यात्री सीधे मेट्रो तक जा पाएंगे. पुराना गाजियाबाद भी दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के और करीब होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें - नमो भारत रैपिड रेल के बाद नोएडा-गाजियाबाद से हरियाणा तक दौड़ेगी आर्बिटल रेल, 160 KM की रफ्तार, दिल्ली पर घटेगा दबाव

गाजियाबाद यूपी का ऐसा पहला शहर

मेट्रो कॉरिडोर पूरे होते ही गाजियाबाद यूपी का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जहां मेट्रो, रेलवे और नमो भारत रैपिड रेल तीनों का ट्राई जंक्शन एक जगह पर होगा. नमो भारत की तरह जीडीए इन प्रोजेक्ट्स की 4800 करोड़ की फंडिंग के लिए भी तेजी दिखा रही है. दिल्ली मेट्रो और जीडीए मेट्रो स्टेशनों की लोकेशन, टेक्निकल प्वाइंट्स पर आगे कवायद तेज करेंगी. 
 

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | चुनाव से ठीक पहले बम-बारूद बवाल... किसका होगा बंगाल?