गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है. सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था. इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी.
खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस को मिली थी असद के आने की सूचना
इसी दौरान बीती रात इंदिरापुरम इलाके में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की टीम को आरोपी के आने की सूचना मिली. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
घटनास्थल पर बहुत देर तक पड़ी रही असद की बाइक
घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तस्वीरों में आप देख सकते हो यह असद की बाइक है जिससे बाइक से वो आया और हथियार बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
डीसीपी धवल जायसवाल ने क्या कुछ बताया?
सूर्या हत्याकांड मामले पर डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को एक दुर्घटना हुई, जिसमें सूर्या चौहान को असद नाम के एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक पुलिस स्टेशन ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खोड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
मुठभेड़ में मारे गए असद पर पुलिस ने रखा था 50 जार का इनाम
इस घटना का मुख्य आरोपी असद फरार था और पुलिस टीम ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस टीम को सूचना मिली कि असद खोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है. इस सूचना के आधार पर पूरी टीम ने इलाके की तलाशी ली और चेकपॉइंट स्थापित किए. इसी क्रम में असद और उसका एक दोस्त बाइक पर वहां पहुंचते नजर आए.
असद एनकाउंटर में चली करीब 7 गोली
यहां पर तकरीबन सात राउंड से गोलियां चली. असद ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने असद पर फायरिंग की जहां पर असद घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया अस्पताल मैं डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और जो घायल सिपाही है उसका अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है.
सूर्या की मां बोलीं- बाकी आरोपियों का भी हो एनकाउंटर
सूर्या की मां का कहना है कि कहीं ना कहीं इंसाफ तो मिला. सूर्या की मां का कहना है कि जो और आरोपी है उनका भी एनकाउंटर हो और जो मुख्य आरोपी है उसके घर पर बाबा का बुलडोजर चले, तभी मेरे मन को शांति मिलेगी और लगेगा कि सच में इंसाफ मिला है. उल्लेखनीय हो कि कुर्बानी दिखाने की बात कर असद ने सूर्या को बुलाया था और चाकू गोंदकर हत्या कर दी थी. उसके बाद हिंदू संगठनों में भी काफी रोज देखने को मिला था तमाम हिंदू संगठन लगातार ही असद के एनकाउंटर की मांग कर रहा था आज सुबह हुए इस एनकाउंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें - 'बाकियों का भी ऐसे ही हो एनकाउंटर', पुलिस मुठभेड़ में असद की मौत के बाद क्या बोलीं सूर्या की मां











