- गाजियाबाद में हिंडन नदी पर चार लेन का नया पुल बनने जा रहा है, जिसका डीपीआर लगभग तैयार है
- नया पुल 200 से 210 मीटर लंबा और लगभग 20 मीटर चौड़ा होगा, जिसकी लागत लगभग 51 करोड़ रुपये होगी
- पुल बनने से सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम, वसुंधरा और लोनी के बीच आवागमन आसान हो जाएगी
गाजियाबाद में हिंडन नदी पर नया पुल बनने जा रहा है, इसके लिए डीपीआर नए सिरे से तैयार किया गया है. इस पुल के बनने से सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम और वसुंधरा के बीच आना-जाना बहुत ही आसान हो जाएगा. इस चार लेन पुल का डीपीआर लगभग फाइनल हो चुका है. अब पुल बनाने के लिए पहले तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा फिर ट्रैफिक मैनेजनमेंट प्लान तैयार किया जाएगा. इस पुल के लिए जो डीपीआर पहले बना था, उसमें पुराने पुल से 75 मीटर दूर नया पुल बनाए जाने का प्रस्ताव था. लेकिन तकनीकी वजहों से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था. अब नए सिरे से तैयार किए जा रहे डीपीआर में यह दूरी 210 मीटर की रखी गई है.
हिंडन नदी पर बन रहे पुल की लंबाई-चौड़ाई और लागत
हिंडन बैराज पर बनाए जाने वाले पुल की लंबाई 200 से 2010 मीटर और चौड़ाई करीब 20 मीटर होगी. यह चार लेन पुल को करीब 51 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. इस पुल के बनने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी. फिलहाल पुल नहीं होने की वजह से लोनी और गाजियाबाद आने-जाने वालों को बहुत ज्यादा समय लगता है. कई लंबे रास्तों से घूमकर यहां आना होता है, नया पुल बनने से लोनी-गाजियाबाद की कनेक्टिविटी शानदार हो जाएगी.यह पुल फरखनगर में हिंडन नदी पर बनाया जाएगा.
इस पुल का डीपीआई तैयार कर लिया गया है. इसकी पहले तकनीकी जांच होगी फिर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसे बनाने का काम यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन की ओर से किया जाएगा.
लोनी के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों को सीधा फायदा
पुल नहीं होने की वजह से लोगों को लोनी की तरफ से गाजियाबाद आने में लंबा समय लगता है. उनको कई लंबे रास्तों से घूमकर आना पड़ता है. लेकिन नया पुल बनने से लोगों की ये परेशानी दूर हो जाएगी.वर्तमान में भौपुरा से होते हुए गाजियाबाद पहुंचने में बहुत ज्यादा समय लगता है. नए पुल के बनने से लोनी के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों के लोगों को गाजियाबाद पहुंचने में होने वाली दिक्कत से निजात मिलेगी.
नया पुल बनने से 5 किलो मीटर का चक्कर होगा कम
वर्तमान में सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार से इंदिरापुरम और वसुंधरा जाने वालों को कई बार जीटी रोड या दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते करीब 5 किलोमीटर एक्स्ट्रा घूमना पड़ता है, लेकिन नया ब्रिज बनने से दूरी घट जाएगी और समय भी कम लगेगा. नए पुल के बनने से गाजियाबाद के मौजूदा पुलों पर से ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा. पुल बनने से सिद्धार्थ विहार, प्रताप विहार, इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली के हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा. साथ ही एनएच-9 पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पहुंचना आसान
हिंडन पर नया पुल बनने से लोनी में रहने वाले लोगों का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तरफ पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा. लोग नए पुल के जरिए सीधे देहरादून, हरिद्वार या दिल्ली की ओर जा सकेंगे. वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी भी शानदार हो जाएगी. इस नए पुल से राजनगर एक्सटेंशन से नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड और हिंडन एलिवेटेड रोड के जरिए सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को कनेक्टिविटी मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं