यूपी: फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर को लगी चार गोली, फिर भी 20km कार चलाकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टर भी हैरान

गाजियाबाद के मोदीनगर में ताबड़तोड़ फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट को चार गोलियां लगीं, फिर भी वह 20 किलोमीटर कार चलाकर अस्पताल पहुंच गया. उसकी हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें उसे चार गोलियां लगीं.
  • राहुल ने गंभीर हालत में भी खुद अपनी कार चलाकर करीब बीस किलोमीटर दूर यशोदा अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया.
  • गोली हिस्ट्रीशीटर के गले, छाती, पेट और पैर में लगी, लेकिन उसकी हिम्मत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

History Sheeter Shot: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुआ एक हिस्ट्रीशीटर चार गोलियां लगने के बाद भी खुद कार चलाकर करीब 20 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंच गया. उसकी हालत और हिम्मत देखकर डॉक्टर भी चौंक गए. इस घटना ने पुलिस के सामने भी कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

कार में बैठे हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र की है. इलाके के हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट पर उस समय गोलियां बरसाई गईं, जब वह अपनी कार में बैठा हुआ था. अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. राहुल के साथ उसका एक साथी कालू भी मौजूद था.

चार गोलियां लगने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत

फायरिंग में राहुल जाट को चार गोलियां लगीं. गोली उसके गले, छाती, पेट और पैर में लगी है. इसके बावजूद उसने मौके पर ही हिम्मत दिखाई और खुद अपनी कार स्टार्ट कर वहां से निकल पड़ा. करीब 20 किलोमीटर गाड़ी चलाते हुए वह गाजियाबाद के सेक्टर-23 स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचा, जहां उसे तुरंत भर्ती किया गया.

अस्पताल पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने राहुल की हालत देखी तो वे भी हैरान रह गए. आमतौर पर इतनी गोलियां लगने के बाद व्यक्ति का खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचना बेहद दुर्लभ माना जाता है. फिलहाल राहुल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Advertisement

हाल ही में जेल से बाहर आया था राहुल जाट

पुलिस के अनुसार, राहुल जाट मोदीनगर थाना क्षेत्र के बेगमाबाद इलाके का रहने वाला है और वह एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है. राहुल के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और किसी से मिलने के लिए सीकरी कला इलाके में आया हुआ था.

स्वागत ढाबे के सामने हुई वारदात

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक, यह वारदात रात करीब 9:30 बजे सीकरी कला इलाके में स्वागत ढाबे के सामने हुई. राहुल अपनी कार में बैठा हुआ था, तभी अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

Advertisement

पुरानी रंजिश या गैंगवार? पुलिस जांच में जुटी

पुलिस इस फायरिंग को लेकर कई एंगल से जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश, गैंगवार या किसी अन्य आपराधिक विवाद का नतीजा हो सकता है. फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि राहुल जाट को चार गोलियां लगी हैं और वह गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें लगा दी हैं.   

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026 | पहले चरण के मतदान में बम-बारूद-वोट! Mamata Banerjee