गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें उसे चार गोलियां लगीं. राहुल ने गंभीर हालत में भी खुद अपनी कार चलाकर करीब बीस किलोमीटर दूर यशोदा अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया. गोली हिस्ट्रीशीटर के गले, छाती, पेट और पैर में लगी, लेकिन उसकी हिम्मत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए.