गलगोटिया ने रोबो डॉग विवाद का ठीकरा नेहा सिंह पर फोड़ा, कहा- उन्हें गलत जानकारी थी

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में चीन में बने रोबो डॉग को अपना बताने के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी सुर्खियों में आ गई है. अब इस पूरे मामले पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर माफी मांगी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में हो रही AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने जो किया, वह चर्चा में बना हुआ है. आरोप लग रहे हैं कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इस समिट में जो रोबो डॉग दिखाया, वह असल में चीन से मंगाया गया था. इस पूरे विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इस पूरे विवाद का ठीकरा अपनी प्रोफेसर नेहा सिंह पर फोड़ दिया है. यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें गलत जानकारी थी और उन्हें प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था.

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इस पूरे विवाद को लेकर एक बार फिर माफी मांगी है. माफी मांगते हुए गलगोटिया ने कहा कि पवैलियन में मौजूद हमारे रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी. उन्हें प्रोडक्ट के टेक्निकल ओरिजिन के बारे में पता नहीं था.

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर माफी मांगते हुए कहा, 'हार ही में AI समिट में हुए कन्फ्यूजन के लिए हम माफी मांगना चाहते हैं. पवैलियन में मौजूद हमारे एक रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी. उन्हें प्रोडेक्ट के टेक्निकल ओरिजिन के बारे में पता नहीं था और कैमरे पर आने के उत्साह में उन्होंने गलत जानकारी दी, जबकि उन्हें प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था.'

बयान में आगे कहा गया है 'हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इसे समझें, क्योंकि इस इनोवेशन को गलत तरीके से दिखाने का कोई इरादा नहीं था.' यूनिवर्सिटी ने बताया कि हमने स्टॉल हटा लिया है. 

Advertisement

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर आरोप लग रहे हैं कि उसने AI समिट में जो रोबो डॉग दिखाया, वह असल में चीन में बना था. समिट के दौरान पवैलियन में मौजूद यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने इस रोबो डॉग को अपना बताया था. लेकिन यहीं से बात बिगड़ गई और विवाद खड़ा हो गया. गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन के रोबो डॉग को अपना बताने के आरोप लगे.
 

Featured Video Of The Day
Pakistan Petrol Diesel Gas News: पेट्रोल-320 रु, डीजल-335 रु लीटर! जंग के बीच पाकिस्तान में 'कयामत'!