गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस: पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, एफआईआर दर्ज

Gagandeep Singh Randhawa Suicide Case: अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PSWC) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.  परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गगनदीप ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gagandeep Singh Randhawa Commits Suicide Case: अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PSWC) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गगनदीप ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया है. अब इस मामले में पंजाब पुलिस ने पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके पीए के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह मामला रणजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. 

गगनदीप की पत्नी ने दर्ज कराई FIR

मृतक की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिन्होंने तीनों पर लगातार उत्पीड़न, शारीरिक मारपीट, मानसिक यातना और दबाव डालने का आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत में कहा कि इन कारणों से कथित तौर पर उनके पति ने 21 मार्च 2026 की सुबह सल्फास का सेवन किया. 

पहले वीडियो बनाया फिर किया सुसाइड

बता दें कि अत्महत्या करने से पहले गगनदीप सिंह रंधावा ने 12 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी के लिए लालजीत भुल्लर को दोषी ठहराया था. वहीं वीडियो वायरल करने के बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली. परिवार को जब इसका पता चला तो गगनदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गगनदीप सिंह रंधावा की मौत हो गई. 

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा

घटना के बाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपना इस्तीफा दे दिया. दरअसल, सीएम भगवंत मान ने अमृतसर में गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद भुल्लर से पद छोड़ने को कहा था. साथ ही मान ने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. हालांकि तरनतारन के पट्टी से विधायक भुल्लर ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: अशोक खरात मामले में आयकर विभाग की एंट्री! संपत्तियों की होगी जांच, दानदाताओं-साझेदार भी निशाने पर



 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का प्लान, समूचा अमेरिका परेशान? | Iran War News | Trump | Mojtaba Khamenei