पूर्व DGP राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक... राज्यसभा के लिए TMC ने जारी किए नाम

तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं. हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.’’

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • TMC ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका और कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है.
  • चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान की तारीख 16 मार्च घोषित की.
  • बाबुल सुप्रियो 2021 में TMC में शामिल हुए और वर्तमान में ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद पर हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर मंत्री बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार, अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक के नामों की शुक्रवार शाम को घोषणा की. निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए मतदान 16 मार्च को होगा.

तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं. हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.''

सुप्रियो 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और वर्तमान में ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में मंत्री हैं. कुमार पुलिस महानिदेशक और उससे पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं. गुरुस्वामी उच्चतम न्यायालय के वकील हैं, जबकि मल्लिक बंगाली फिल्म उद्योग में एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं.

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा की है. राज्यसभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला है. ईसीआई के अनुसार, 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान किया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी.

ये भी पढ़ें :-  एकला चलो रे! पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की शून्य से शुरुआत, लेकिन बड़ी चुनौती है इस राह में...

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Bail News: 'Delhi Liquor Scam Case में केजरीवाल को क्लीनचिट नहीं...': CM Rekha Gupta