आर्मी डे परेड को पहली बार दिल्ली से बाहर किया जा सकता है शिफ्ट : सूत्र

आर्मी डे हर साल उस दिन मनाया जाता है जब देश को आजादी मिलने के बाद भारत का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
भारतीय सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. 
नई दिल्ली:

भारतीय सेना जल्द ही हर साल 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड को नई दिल्ली से बाहर शिफ्ट कर सकती है. सूत्रों ने कहा कि सरकार को लगता है कि आर्मी डे समारोह पूरे देश में फैलाया जाना चाहिए. अगले साल की परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में होने की संभावना है. भारतीय सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. 

आर्मी डे हर साल उस दिन मनाया जाता है जब देश को आजादी मिलने के बाद भारत का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था.

लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ की जगह ली. सेना दिवस परेड का आयोजन दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान में किया जाता है. भारतीय वायु सेना (IAF) ने भी इस साल दिल्ली के पास हिंडन एयर बेस के बजाय चंडीगढ़ से अपना वार्षिक फ्लाई-पास्ट और परेड निकाला.

यह भी पढ़ें -

-- हिजाब मामला : याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- औरंगजेब गलत था, क्या हम उसके जैसा ही बनना चाहते हैं?
-- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ट्रांसफर याचिका पर SC ने विचार करने से किया इनकार

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Lok Sabha Speech: Women Reservation पर बोलते हुए विपक्ष से क्या बोल गए PM Modi?
Topics mentioned in this article