25 राज्यों के 500 से अधिक स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका, दिल्ली में शुरू हो रहा है फूड फेस्टिवल

सरस फूड फेस्टिवल में 62 स्टॉलों पर 25 राज्यों की 300 से ज्यादा लखपति दीदियों सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही हैं. 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलने वाला सरस फूड फेस्टिवल सुबह 11.30 से रात 9.30 तक खुला रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में सोमवार से शुरू हो रहे सरस आजीविका फूड फेस्टिवल में 25 राज्यों के खान-पान की विविधता प्रदर्शनी होगी
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नई दिल्ली के निजामुद्दीन में फेस्टिवल का शुभारंभ किया जाएगा
  • फेस्टिवल में हिमाचल, J&K, राजस्थान, केरल, बिहार, पंजाब सहित कई राज्यों के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

सोमवार से दिल्ली में शुरू हो रहे फूड फेस्टिवल में राजधानी सहित आसपास के लोगों को एक बार फिर भारतीय संस्कृति और 25 राज्यों के खान-पान की झलक दिखाई देगी. केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को नई दिल्ली में सुंदर नर्सरी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग, निजामुद्दीन, हुमायूं के मकबरे के पास "सरस आजीविका फूड फेस्टिवल" का शुभारंभ करेंगे.

ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुताबिक, "व्यंजनों में मुख्य रूप से हिमाचली सीडडू, उत्तराखंड का तंदूर चाय, जम्मू कश्मीर का मशहूर कलारी कुल्चे, हैदराबादी दम बिरयानी, नॉर्थ ईस्टर्न मोमो, बंगाली फ्राइड मछली समेत राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा, फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध रहेंगे."

मंत्रालय ने कहा, "सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तीकरण का अनूठा उदाहरण है. इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है. फेस्टिवल के माध्यम से लोग विभिन्न राज्यों के सामाजिक ताने-बाने के बारे में भी जान सकेंगे. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देशभर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल की है, बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में भी उन्हें महारथ हासिल है."

सरस फूड फेस्टिवल में 62 स्टॉलों पर 25 राज्यों की 300 से ज्यादा लखपति दीदियों सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही हैं. 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलने वाला सरस फूड फेस्टिवल सुबह 11.30 से रात 9.30 तक खुला रहेगा.

फ़ूड लवर्स "सरस आजीविका फूड फेस्टिवल" में 25 राज्यों के 500 से अधिक स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. इसमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात सहित अन्य राज्य हिस्सा ले रहे हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
M3M Foundation | सर्वाइवल से आत्मनिर्भरता तक: बदलती जनजातीय ज़िंदगियां | NDTV India