तिरुची में TVK के दफ्तर में लगाई गई आग, जांच शुरू

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दफ़्तर मेन रोड पर एक घर के प्रवेश द्वार पर बनाए गए 20x20 फ़ीट के फूस के पंडाल से चल रहा था. यह दफ़्तर पेट्टवैथलाई के रहने वाले 48 वर्षीय वीरासिवा का था, जो वीरमलाई के बेटे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
TVK के दफ्तर में लगाई गई आग
NDTV

तमिलनाडु के तिरुची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कुछ अज्ञात लोगों ने अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के दफ्तर में आग लगा दी है. घटना तमिलनाडु के तिरुची की है. इस मामले में पुलिस फिहला जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार (1 मई, 2026) की सुबह-सवेरे, तिरुचि के पास पेट्टवैथलाई में कुछ अज्ञात लोगों ने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के एक अस्थायी दफ़्तर में आग लगा दी. 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दफ़्तर मेन रोड पर एक घर के प्रवेश द्वार पर बनाए गए 20x20 फ़ीट के फूस के पंडाल से चल रहा था. यह दफ़्तर पेट्टवैथलाई के रहने वाले 48 वर्षीय वीरासिवा का था, जो वीरमलाई के बेटे हैं. वह पार्टी की तिरुचि ज़िला किसान शाखा के सचिव हैं. 

Featured Video Of The Day
Bengal repolling news: बंगाल चुनाव पर आई सबसे बड़ी खबर, फिर होगा इन बूथों पर मतदान
Topics mentioned in this article