दिल्ली में ITO के पास 'स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर' की बिल्डिंग में लगी आग, कोई हताहत नहीं

एसपीए में कार्यालय सहायक के रूप में कार्यरत सौरभ शर्मा ने पुलिस को प्रशासनिक खंड के संकाय कक्षों से धुआं और आग की लपटें निकलने की सूचना दी और उन्होंने पीसीआर को कॉल किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली में ‘स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर’ की इमारत में लगी आग
नई दिल्ली:

मध्य दिल्ली स्थित ‘स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर' (एसपीए) इमारत में सोमवार को आग लग गई, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियों, एम्बुलेंस और पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया. यह जानकारी पुलिस ने दी.

इससे पहले, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने एसपीए परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में आग लगने की जानकारी दी थी.

अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

अग्निशमन कर्मियों ने एसपीए भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित प्रशासनिक खंड के संकाय कक्षों में लगी आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना आईपी एस्टेट थाने में मिलने के तत्काल बाद स्थानीय पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया.

एसपीए में कार्यालय सहायक के रूप में कार्यरत सौरभ शर्मा ने पुलिस को प्रशासनिक खंड के संकाय कक्षों से धुआं और आग की लपटें निकलने की सूचना दी और उन्होंने पीसीआर को कॉल किया.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों के अलावा तीन एम्बुलेंस, दो पीसीआर वैन, यातायात पुलिस कर्मियों और स्थानीय पुलिसकर्मियों को भी राहत एवं बचाव कार्य में सहायता तथा परिसर और उसके आसपास लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया.

पुलिस के अनुसार, लगातार अग्निशमन प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया और बाद में उसे पूरी तरह बुझा दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.''

अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. मामले की आगे की जांच जारी है.
 

Featured Video Of The Day
Iran US War Update: ईरान की घातक वापसी! बुलडोजर से खोद निकालीं 1000 दफन मिसाइलें | महाजंग की तैयारी