जज पत्‍नी और IAS साली पर केस... जज अमन कुमार मौत मामले में पिता की शिकायत पर FIR दर्ज

सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज एफआईआर में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें मृतक जज की पत्‍नी और तीस हजारी कोर्ट में जज स्‍वाति मलिक को आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली पुलिस ने जज अमन कुमार शर्मा के आत्महत्या मामले में गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.
  • मृतक के पिता की शिकायत पर सफदरजंग एन्क्लेव थाने में BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
  • FIR में अमन की पत्नी स्वाति मलिक, उनकी साली निधि मलिक, स्वाति के माता-पिता और अन्य को आरोपी बनाया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा मौत मामले में अब दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. मृतक न्यायिक अधिकारी के पिता की शिकायत पर दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्‍न धाराओं में केस दर्ज किया है, जिसमें आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में धाराएं लगाई गई है. पुलिस ने इस मामले में जज की पत्‍नी और साली सहित अन्‍य लोगों को आरोपी बनाया है. 

सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज एफआईआर में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें मृतक जज की पत्‍नी और तीस हजारी कोर्ट में जज स्‍वाति मलिक को आरोपी बनाया गया है. साथ ही स्‍वाति मलिक की कजिन और जम्‍मू-कश्‍मीर में आईएएस अधिकारी निधि मलिक को भी आरोपी बनाया गया है. साथ ही एफआईआर में स्‍वाति मलिक के माता-पिता और एक अन्‍य शख्‍स का भी नाम है. 

यह भी पढ़ें: पापा, जीना मुश्किल हो गया है... बेटे के फोन पर अलवर आए थे पिता, दिल्ली जज सुसाइड केस में पत्नी पर गंभीर आरोप

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला 

दिल्ली पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

30 साल के न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए थे. अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में सचिव के पद पर तैनात थे.  शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन परिवार के आरोपों के बाद अब केस ने नया मोड़ ले लिया है. 

यह भी पढ़ें: सुसाइड से महज 24 घंटे पहले जज अमन कुमार शर्मा ने प‍िता को क‍िया था फोन- पापा यह मेरी आख‍िरी कॉल है

Advertisement

जज ने बाथरूम में फांसी लगाकर दे दी जान 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को एक PCR कॉल मिली थी. यह कॉल अमन शर्मा के जीजा शिवम ने की थी, जो डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं. कॉल में बताया गया कि अमन ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था. 

मामले में मृतक के परिजनों ने अमन की पत्नी और पत्नी के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया था कि अमन अपनी पत्नी स्वाति मलिक और पत्नी की बहन निधि मलिक से मानसिक रूप से परेशान थे. इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते अमन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल के Falta विधानसभा क्षेत्र में क्यों होगा पुनर्मतदान? जानिए वजह