पास आया, तान दी पिस्तौल... कुछ यूं बाल-बाल बचे फारूक अब्दुल्ला, वीडियो आया सामने

पुलिस की  शुरुआती जांच में पता चला है कि फारुक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे.पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जम्मू-कश्मीर में होटल पर फायरिंग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह में फायरिंग की कोशिश की गई लेकिन वे सुरक्षित रहे
  • आरोपी ने फारूक अब्दुल्ला की कनपटी पर पिस्तौल लगाई लेकिन गोली नहीं चला सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया
  • पुलिस ने आरोपी कमल सिंह जम्वाल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और उसकी नशे की स्थिति की पुष्टि हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूबे के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला उस समय बाल-बाल बच गए जब उनपर एक शख्स ने फायरिंग करने की कोशिश की. हालांकि, फारूक अब्दुल्ला पर आरोपी गोली नहीं चला पाया. बाद में उसने गोली चलाई जो फारूक अब्दुल्ला को नहीं लगी.  बताया जा रहा है कि ये फायरिंग उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. हालांकि, इस घटना में फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित बताए जा रहे हैं. फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 

पुलिस की जांच में पता चला है कि इस शादी में शामिल होने के लिए फारूक अब्दुल्ला के साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी आए थे. इस घटना में सुरेंद्र चौधरी को मामूली चोटें आई हैं. उनको प्राथमिक इलाज दिया जा चुका है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की  शुरुआती जांच में पता चला है कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि फारूक अब्दुल्ला अपने कुछ साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं. उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे हैं. इसी दौरान आरोपी पीछे से आता है, फारूक अब्दुल्ला के करीब पहुंचता है और उनकी कनपटी के पास पिस्तौल लगा देता है. लेकिन किसी वजह से वह उस समय गोली नहीं चला पाता. कनपटी पर पिस्तौल लगाने की वजह से फारूक अब्दुल्ला आगे की तरफ झुकते हैं. इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिरफ्तार कर लेते हैं. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी वहां एक कार्यक्रम में मौजूद थे. पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुष्टि कर रही है कि उसके निशाने पर कौन था.

Advertisement

जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चलाई गईं, जबकि जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर नशे में था. फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम दोनों सुरक्षित हैं. आगे की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री : नेशनल कॉन्फ़्रेंस नेता डॉ फ़ारुक अब्दुल्ला

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'रिजीम चेंज का...' ईरान को लेकर Trump का बड़ा बयान | US Iran War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article