32 सेकेंड में 34 वार, फरीदाबाद के स्‍कूल में टीचर की चाकू से गोदकर हत्‍या, CCTV में कैद हुई वारदात

युवक ने 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार को संध्‍या को मौत के घाट उतार द‍िया. इसके बाद मौके से फरार हो गया.  घटना से स्‍कूल में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

फरीदाबाद के सिकरौना गांव में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर एक महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई. नकाबपोश युवक ने स्‍कूल के अंदर घुसकर हत्‍या की वारदात का अंजाम द‍िया और मौके से फरार हो गया. युवक ने 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार क‍िया और टीचर को मौत के घाट उतार द‍िया. घटना स्‍कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.  

संध्या नाम की महिला गांव सिकरौना में एक निजी स्कूलों में टीचर थी. सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए पहुंची थी. कुछ देर बार एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्‍कूल पहुंचा और टीचर संध्‍या से मिलने की बात कही. संध्‍या जैसे ही स्‍कूल के गेट पर मिलने के लिए पहुंची तो युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर द‍िया. संध्‍या ने खुद को बचाने की कोशि‍श की, लेक‍िन युवक उसपर वार करता रहा. चीख-पुकार सुनकर स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे और संध्‍या को बचाने की कोशि‍श की, लेक‍िन युवक उनकी तरफ भी चाकू लेकर दौड़ पड़ा.

 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार

युवक ने 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार को संध्‍या को मौत के घाट उतार द‍िया. इसके बाद मौके से फरार हो गया.  घटना से स्‍कूल में अफरा-तफरी मच गई. पुल‍िस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ल‍िया और उसकी तलाश में जुट गई है. 

CCTV में कैद हुई हत्‍या की वारदात

स्‍कूल के अंदर मह‍िला टीचर की हत्‍या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसमें देखा जा सकता है क‍ि नकाबपोश युवक स्कूल में घुसता और पहले कुछ देर इंतजार करता है. टीचर के आते ही वह उसपर हमला कर देता है. युवक टीचर को पकड़ कर उसे बाहर घसीटते हुए चाकू से वार करने लगता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें-  प्यार के लिए ममता का कत्ल! इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका 


 

Featured Video Of The Day
प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत पर भिड़े जन सुराज-BJP प्रवक्ता!

Topics mentioned in this article
Faridabad News
Faridabad Murder
Teacher Murder
Murder CCTV Footage
Haryana News