फैक्ट चेक: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख को "1 वोट" मिलने की वायरल तस्वीर फर्जी है

सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए कई उपयोगकर्ताओं ने कोयंबटूर के लोगों का विश्वास जीतने में विफल रहने के लिए अन्नामलाई का मजाक उड़ाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है, साथ ही एग्जिट पोल और राजनीतिक विश्लेषकों की बातों को भी नतीजों ने झुठला दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक न्यूजकार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई को कोयंबटूर के एक विशेष मतदान केंद्र पर सिर्फ एक वोट मिलता हुआ दिखाया गया है. 

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कई उपयोगकर्ताओं ने कोयंबटूर के लोगों का विश्वास जीतने में विफल रहने के लिए अन्नामलाई का मजाक उड़ाया है. 

X हैंडल @SurrbhiM उन कई लोगों में से एक हैं जिन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई को एक बूथ पर 1 वोट मिला. मीडिया ने यह भी बताया कि वह भविष्य में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं." (आर्काइव लिंक)

कई अन्य लोगों ने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे आप यहां और यहां देख सकते हैं. 

Advertisement

फैक्ट चैक

वायरल लेटर की रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि इसे तमिलनाडु बीजेपी युवा शाखा के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण राज ने शेयर किया था और कहा था कि यह लेटर एडिट किया गया है. 

Advertisement

आगे जांच करने पर, हमने पाया कि यही तस्वीर सन न्यूज़ द्वारा एक्स पर साझा की गई थी, जिसमें कहा गया था कि कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र के लिए शुरुआती दौर की मतगणना के बाद डीएमके उम्मीदवार गणपति राजकुमार आगे चल रहे थे. 

सन न्यूज द्वारा शेयर किए गए इस नोटिस में देखा जा सकता है कि अन्नामलाई को बूथ 'BCUAF 07464' में 101 वोट मिले हैं. 

वायरल तस्वीर की सन न्यूज़ द्वारा साझा की गई तस्वीर से तुलना करने पर पता चलता है कि दोनों तस्वीरों के सभी तत्व एक जैसे हैं.

Advertisement

निष्कर्ष

तो इससे साफ हो जाता है कि कोयंबटूर के एक बूथ पर जिसमें के अन्नामलाई के लिए केवल एक वोट नजर आ रहा है, वो तस्वीर एडिटिड है.

(यह आर्टिकल मूल रूप से न्यूज़चेकर द्वारा प्रकाशित किया गया था, तथा शक्ति कलेक्टिव के भाग के रूप में एनडीटीवी द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: हमला या समझौता, ट्रंप क्या करेंगे? Donald Trump | Iran US Ceasefire | America
Topics mentioned in this article